{"_id":"679f734bf4da73a7e90e0bc9","slug":"cheating-of-rs-170-lakh-in-the-name-of-getting-a-car-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-131327-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गाड़ी दिलाने के नाम पर 1.70 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गाड़ी दिलाने के नाम पर 1.70 लाख की ठगी
Sun, 02 Feb 2025 06:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 02 Feb 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
गाड़ी दिलाने के नाम पर 1.70 लाख की ठगी
-पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
भोगांव (मैनपुरी)। गांव दुर्गापुर के रहने वाले एक युवक से गाड़ी दिलाने के नाम पर 1.70 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। उसे गाड़ी भी नहीं मिल सकी। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव दुर्गापुर निवासी बृजेश कुमार ने बताया कि 15 नवंबर 2023 को वह पासको ऑटो मोबाइल गुड़गांव से एक कार की कुटेशन ली थी। वहीं पर जनपद इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी सतेंद्र से उनकी मुलाकात हुई। सतेंद्र ने इटावा से लोन कराकर कार दिलाने की बात कही। उसकी बातों में आकर 28 नवंबर 2023 को सतेंद्र के बताए गए खाता नंबर पर 1.70 लाख रुपये डाल दिए। इसके बाद से न तो उन्हें कार मिली न हीं रुपये ही वापस मिले हैं। 17 जून 2024 को वह सतेंद्र के घर इटावा गए लेकिन वह नहीं मिला। 20 जून 2024 को सतेंद्र अपने 2-3 साथियों के साथ उनके घर आया और गाली-गलौज करने लगा। कार्यवाही करने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। थाने में उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।