फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cheating in name of Prime Minister residence Greed of his house to the poor

Agra : प्रधानमंत्री आवास के नाम पर गांव के कई लोगों से ठगी, पालिका और डूडा कर्मी बता कर हड़पी गरीबों की रकम

Fri, 25 Aug 2023 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Aug 2023 12:03 AM IST
सार

प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर गरीब लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया। शमसाबाद में कई लोगों से डेढ़ लाख रुपये हड़प लिए। अब पीड़ित आवास के लिए भटक रहे हैं।  
 

विज्ञापन
Cheating in name of Prime Minister residence Greed of his house to the poor
ऐसे आवास में रह रहे गरीब जिनके साथ हुई ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शमसाबाद क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची में नाम आने की फर्जी जानकारी देकर दो युवकों ने कस्बे के कई लोगों से करीब डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। रकम देने के बाद लोग आवास पाने के लिए भटक रहे हैं।

विज्ञापन


टोला निवासी रेशम देवी ने बताया कि पांच साल पहले भगवान सिंह और विजयपाल नाम के दो व्यक्तियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान बनवाने का झांसा देकर 12,500 रुपये लिए थे। पुलिस से शिकायत की बात कहने पर 15 दिन पहले 10 हजार रुपये लौटाए हैं। करण कश्यप ने बताया कि आवास के नाम पर उनसे 3000 रुपये लिए गए थे। कई सालों से दोनों गुमराह कर रहे हैं। अपने को डूडा का कर्मचारी बता रहे थे।
विज्ञापन


टोला निवासी लोकमन ने बताया कि उनसे 9000 रुपये लिए गए। उन्हें दोनों ने नगर पालिका का कर्मचारी बताया था। हरिकांत, भोला, जवाहर सिंह, भगवान सिंह, लक्ष्मी, शीला, भूदेव, आलोक, कुसुमा देवी, सोनो, सरिता आदि ने भी ठगी की शिकायत की है। मोहल्ला हर्षसाया खिड़की की लक्ष्मी देवी ने थाना शमशाबाद में शिकायत की है। विजय उर्फ वीर पर 5000 रुपये ठगने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अनिल शर्मा ने जांच की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, डूडा के सुपरवाइजर इकराम का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर ठगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। ईओ नगर पालिका डीएस वर्मा का कहना है कि लिखित प्रार्थनापत्र मिलने पर केस दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed