फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cheated with former BJP MLA arrested and sent to jail

Hello मैं सीएम ऑफिस से बोल रहा हूं..., महिला आयोग का अध्यक्ष बनाने के नाम पर भाजपा की पूर्व विधायक से ठगी

Sat, 04 Mar 2023 08:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Mar 2023 08:45 AM IST
सार

इंटर पास युवक ने महिला विधायक से ठगी की। महिला आयोग का अध्यक्ष बनवाने के नाम पर खाते में रकम डलवा ली।

विज्ञापन
Cheated with former BJP MLA arrested and sent to jail
पूर्व विधायक हेमलता दिवाकर कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की खंदौली पुलिस ने भाजपा की पूर्व विधायक हेमलता दिवाकर कुशवाहा से धोखाधड़ी करने के आरोपी यशवीर सिंह को जेल भेज दिया। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि वह इंटर पास है। दो बार अन्य दो लोगों को भी ठगी का शिकार बना चुका है। मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनाती बताकर इस बार उसने महिला आयोग का अध्यक्ष बनवाने के नाम पर पूर्व विधायक से 2000 रुपये लिए थे। मगर, उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


सिकंदरा निवासी गीतम सिंह उर्फ साेनू दिवाकर ने थाना खंदौली में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने पुलिस को बताया कि आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक हेमलता दिवाकर कुशवाहा के भाई हैं। 26 फरवरी को बहन के मोबाइल पर कॉल आई। काॅल करने वाले ने अपना नाम डाॅ. अजय चौहान बताया। उसने कहा कि वह मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात है। महिला आयोग की अध्यक्ष की नियुक्ति की जानी है। वह उनको अध्यक्ष बनवा देगा। दो हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पूर्व विधायक को शक हो गया। उन्होंने उसे पकड़वाने के उद्देश्य से गूगल-पे से दो हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में युवक और रकम जमा करने के लिए कहने लगा। रकम नहीं देने पर अभद्रता की। पुलिस आयुक्त ने सर्विलांस सेल से जांच कराई। आरोपी खंदौली के गांव बांस शोभाराम का रहने वाला यशवीर सिंह निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि यशवीर सिंह कोई काम नहीं करता है। वह इसी तरह लोगों को झांसे में लेता था। उसके खिलाफ पूर्व में दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एक मैनपुरी तो दूसरा बरेली में दर्ज हैं। उसने छह महीने में तीन लोगों को इसी तरह काॅल किया। धोखाधड़ी का शिकार बनाया। उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed