{"_id":"653959e105c172e45c0848b1","slug":"cheated-of-cash-and-jewelery-by-threatening-to-make-obscene-video-viral-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-6533-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नकदी व जेवर ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नकदी व जेवर ठगे
Wed, 25 Oct 2023 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 25 Oct 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। महिला का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर महिला से नकदी व जेवर ठगने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने दर्ज कराई एफआईआर में गांव के ही युवक शैलेश पर अश्लील वीडियो वारयल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
महिला का कहना है कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसका पति काम पर गया हुआ था। आरोपी ने घर में घुसकर अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी युवक के द्वारा लगातार ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी गई। महिला के मुताबिक आरोपी के 1 लाख 20 हजार रुपये एवं सोने के जेवर धमकी दे देकर कई बार ले लिए। महिला ने कहा कि जब उसके पास देने को कुछ नहीं रहा तो उसने पूरे मामले की जानकारी अपने पति को दी और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।