फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cheated by luring an urn full of gold buried in the house, Baba's group took away 200 grams of gold

Agra News: घर में सोने से भरा कलश दबा होने का लालच देकर ठगी, बाबा की मंडली ले उड़ी 200 ग्राम सोना

Wed, 22 Jan 2025 06:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 22 Jan 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
Cheated by luring an urn full of gold buried in the house, Baba's group took away 200 grams of gold
- बालाजीपुरम में हुई घटना, ठग ने खाते में रुपये भी डलवाए, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। शहर के बालाजीपुरम निवासी एक शख्स के घर में सोने के कलश दबे होने का लालच देकर बाबा की ठग मंडली 200 ग्राम सोना-चांदी आदि लेकर गायब हो गई। ठग ने अपने खाते में रुपये भी डलवाए। ठगी का पता लगने के बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के राजा का बाग बालाजी पुरम निवासी बादशाह ने बताया कि उनके मकान के सामने संजीव कुमार का मकान है। संजीव के मकान में बनी एक दुकान में दयानंद शर्मा नाम का बाबा ज्योतिष विद्या का काम करता था। अक्तूबर 2024 में उस से पहचान हुई तो बाबा ने बादशाह से कहा कि वह उनके घर की ग्रहदशा सुधार देंगे। इसके लिए पूजा पाठ करनी होगी। यह भी बताया कि उनके घर में सोने के कलश जमीन में दबे हुए हैं। कहा कि हरिद्वार से अपने गुरुजी को बुलाना होगा। कुछ दिन बाद हरिद्वार के बाबा और एक लड़का करहल रोड निवासी अंकित व एक अन्य व्यक्ति उनके घर पर आए। परिजन को भ्रमित कर पूजा की और गड्ढे खुदवाए। कहा कि कलशों में सर्प बैठे हुए हैं। इसे प्राप्त करने के लिए 200 ग्राम सोने के बिस्किट, कुछ चांदी की आवश्यकता होगी। इसके बाद बादशाह ने अपनी जमीन के कागज गिरवीं रखकर 29 अक्तूबर 2024 को एक सराफा व्यापारी से 16.52 लाख रुपये लिए। 100-100 ग्राम के दो बिस्किट, 200 ग्राम चांदी खरीदी। दोनों सोने के बिस्किट, चांदी एक टिफिन में और दूसरे टिफिन में एक सोने की चेन व अंगूठी रख कर पूजा कराई। कहा कि बिना टिफिन खोले आप लोग पूजा करते रहना। इसके बाद 5 नवंबर को दयानंद बाबा, उसके गुरु आए और पूजा की। उन्हें कमरे से बाहर कर दिया और टिफिन से सोने के बिस्किट और चांदी को निकाल कर ले गए। 13 दिसंबर को बाबा ने फोन कर खाते में 10 हजार रुपये डालने के लिए कहा। उन्होंने पांच हजार रुपये खाते में डाल दिए। कुछ दिन इंतजार करने के बाद जब बाबा की मंडली नहीं आई तो शक होने पर टिफिन खोल कर देखा तो 200 ग्राम सोना, चांदी, सोने की चेन, अंगूठी गायब थे। काफी फोन मिलाया लेकिन बंद आ रहा है। बाबा दयानंद शर्मा, काजीपुरा आंशिक मुरादाबाद का रहने वाला है। जब मकान मालिक से पूछा तो कहा कि मुझे भी तीन महीने का किराया नहीं दिया है। मदार दरवाजे की रहने वाली अनीता और उनकी पुत्री दिव्या उर्फ तनु श्रीवास्तव की बाबा से लगातार बात हो रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed