{"_id":"6938891fdea8a806a509b99c","slug":"cheap-medicines-will-be-available-from-the-animal-medicine-centre-animal-breeders-will-get-relief-agra-news-c-364-1-ag11010-122071-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पशु औषधि केंद्र से मिलेगी सस्ती दवा, पशुपालकों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पशु औषधि केंद्र से मिलेगी सस्ती दवा, पशुपालकों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
आगरा। पशुपालकों के विकास और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए सरकार ब्लॉक स्तर पर पशु औषधि केंद्र खोलने जा रही है। इससे बीमार पशुओं के लिए सस्ते दर पर दवा मिलेगी। पशुपालकों को इलाज कराने में सहूलियत मिलेगी। इसके साथ ही महंगी दवाओं के अभाव में इलाज के दौरान मरने वाले पशुओं की संख्या में कमी आएगी।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ़ डीके पांडेय ने बताया कि केंद्र सरकार ने किसान और पशुपालकों के लिए जन औषधि केंद्र की तरह पशु औषधि केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि पशु औषधि केंद्र के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए पीएम किसान समृद्धि योजना और सहकारी समितियों के सदस्य ही पात्र होंगे। वह htt:// pashuaushadhi.dahd.gov.in लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन पत्र की जांच और स्थान का निरीक्षण किया जाएगा।