{"_id":"7cddcdcc34e34ec4ae05c1d4ae4c5993","slug":"chavi-jwellares-became-champion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलाज को हरा छवि ज्वैलर्स बना चैंपियन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोलाज को हरा छवि ज्वैलर्स बना चैंपियन
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 10 Jun 2015 02:32 AM IST
विज्ञापन
आगरा कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित ऑल इंडिया टी-20 डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में कोलाज ग्रुप को पराजित कर छवि ज्वैलर्स की टीम चैंपियन बनी। छवि ज्वैलर्स की टीम ने गत वर्ष की विजेता रही कोलाज की टीम को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। नाबाद 38 रनों की पारी खेलने वाले विवेक सिंह मैन ऑफ द मैच बने।
मंगलवार को मैच का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया और एसएसपी राजेश डी मोदक ने किया। कोलाज ग्रुप दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 106 बनाए। राहुल तेवतिया ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। नमन शर्मा ने 19, प्रमोद चांडिला ने 13, शाहबाज नदीम ने 11 और रमीज नेमत ने 10 रनों की पारी खेली। छवि ज्वैलर्स की ओर से अनुरीत सिंह, अविनाश यादव और सीपी सैनी को दो-दो विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी छवि ज्वैलर्स की टीम के तीन विकेट जल्दी गिर गए। ऋषि धवन खाता नहीं खोल सके। असद पठान ने 13 और तजिंदर ने नौ रन बनाए। इसके बाद विवेक सिंह ने नाबाद 38 और राहुल यादव ने नाबाद 34 रन ठोकें। कोलाज के राहुल तेवतिया और शाहबाज नदीम को एक-एक विकेट मिले। छवि ज्वैलर्स की टीम में आगरा के इकलौते खिलाड़ी तजिंदर सिंह खेेले। शहर की टीम जीतने पर दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया।
बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे
आगरा। फाइनल मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। आलम यह था कि पहली पारी समाप्त होने के बाद एमजी रोड पर जाम लग गया। मैदान के प्रवेश द्वार पर 45 मिनट तक वाहन फंसे रहे। भीड़ को संभालने के लिए गेट से लेकर एमजी रोड तक कोई व्यवस्था नहीं थी। फ्लड लाइट की बल्लियों पर भी दर्शक चढ़े हुए थे।
विज्ञापन
बच्चों के साथ खिलवाड़ (फोटो सिटी डेस्क में क्रिकेट मैच)
आगरा। आयोजकों ने मैच के दौरान बच्चों के साथ खिलवाड़ किया। मेजबान टीम के समर्थन के लिए फील्ड के अंदर बच्चों को घुमाया जा रहा था। कुछ लोगों ने मना किया कि बच्चों को रोक दिया जाए, उनको गेंद लग सकती है, उसको अनसुना कर दिया गया।
पुरस्कार वितरण आज
आगरा। टूर्नामेंट की विजेता और उपविजेता टीम को बुधवार को होटल मान सिंह पैलेस में दोपहर 12 बजे ट्राफी प्रदान की जाएगी। विजेता टीम को तीन और उपविजेता को दो लाख रुपये की राशि दी जाएगी।