{"_id":"5cf4ca30bdec22071c2e0f23","slug":"chargesheet-files-against-congress-mla-girraj-singh-for-fake-certificate-case-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के कांग्रेस विधायक के खिलाफ आगरा पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, यह है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान के कांग्रेस विधायक के खिलाफ आगरा पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, यह है मामला
Mon, 03 Jun 2019 02:05 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 03 Jun 2019 02:05 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह
- फोटो : फेसबुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलपुर के बाड़ी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह के खिलाफ आगरा में दर्ज जाली मार्कशीट के मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह केस आगरा के ही मोती कटरा स्थित डीएवी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सुमन देवी ने इसी साल 17 जनवरी को एमएम गेट कोतवाली में दर्ज कराया था।
विधायक पर दसवीं करने के लिए नौवीं की जाली मार्कशीट लगाने का आरोप है। पुलिस की जांच में इसके साक्ष्य भी मिले हैं। सबसे बड़ा साक्ष्य डीएवी इंटर कालेज की प्रधानाचार्य सुमन देवी की रिपोर्ट रही। इसमें उन्होंने बताया कि विद्यालय को माध्यमिक (कक्षा आठ से ऊपर) की मान्यता वर्ष 2009-10 में मिलीं।
इससे पहले विद्यालय में आठवीं तक की पढ़ाई कराई जाती थी जबकि विधायक ने हाईस्कूल के व्यक्तिगत फार्म में इसी विद्यालय से खुद को 1990 में नौवीं पास बताया। इसकी मार्कशीट भी लगाई। उन्होंने इसी विद्यालय से 2016 में हाईस्कूल की परीक्षा पास की।
विज्ञापन
धौलपुर निवासी जसवंत सिंह गुर्जर ने दो जनवरी 2019 को आगरा के डीआईओएस रविंद्र सिंह से शिकायत की थी कि गिर्राज सिंह ने दसवीं करने के लिए नौवीं की जाली मार्कशीट लगाई। रविन्द्र सिंह ने जांच कराई। इसमें शिकायत सही पाई गई। गिर्राज सिंह 2018 में तीसरी बार विधायक चुने गए हैं।

विद्यालय के रिकार्ड से मिले पुलिस को सुबूत
आगरा पुलिस ने बताया कि विद्यालय का रिकॉर्ड चेक किया गया। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से डीएवी इंटर कॉलेज को मान्यता दिए जाने के दस्तावेज लिए गए। इन सभी के अध्ययन से साफ हो गया कि गिर्राज सिंह ने नौवीं की जाली मार्कशीट लगाई थी।
गिरफ्तारी होगी या नहीं, कोर्ट से आदेश से तय होगा
पुलिस का कहना है कि जनप्रतिनिधियों के खिलाफ दर्ज मामलों में कुछ केस को छोड़कर बगैर गिरफ्तारी के चार्जशीट दाखिल किए जाने का प्रावधान है। अब आगे की कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर तय होगी।
एमएम गेट कोतवाली के क्षेत्राधिकारी अब्दुल कादिर ने बताया कि विधायक गिर्राज सिंह के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी की धाराओं में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।