{"_id":"5e136f7a8ebc3e87b75cb1ab","slug":"charges-on-pre-wedding-shoot-in-shahjahan-and-paliwal-gardens-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजनगरी के इन पार्कों में प्री-वेडिंग शूट कराना पड़ेगा महंगा, अब चुकाना पड़ेगा इतना शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजनगरी के इन पार्कों में प्री-वेडिंग शूट कराना पड़ेगा महंगा, अब चुकाना पड़ेगा इतना शुल्क
Tue, 07 Jan 2020 12:04 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
पालीवाल पार्क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के शाहजहां पार्क और पालीवाल पार्क में प्री-वेडिंग फोटोग्राफी की शूटिंग करने के लिए पांच हजार रुपये का शुल्क लगाया जाएगा। मंडलायुक्त अनिल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को आयुक्त सभागार में आयोजित उद्यान समिति की बैठक में यह फैसला किया गया।
मंडलायुक्त ने कहा कि पार्कों की साफ सफाई और जन सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शहर के आठ से दस पार्कों को चिह्नित करके इस तरह से विकसित करें कि उनमें लोग अपना समय बिताने के लिए पहुंचे।
उप निदेशक, उद्यान कौशल कुमार ने बताया कि आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से शाहजहां गार्डन में मुक्ताकाशीय जिम (ओपन एयर जिम) प्लेटफार्म का निर्माण करके व्यायाम के उपकरण भी स्थापित कर दिए गए हैं। शाहजहां पार्क के अंतर्गत आने वाली इकाइयों पर पौधरोपण करके पौधों की समुचित देखभाल और साफ सफाई करवाई जा रही है।

'दोनों पार्कों के रखरखाव में आया सुधार'
उद्यान समिति के सदस्य प्रदीप खंडेलवाल और समाजसेवी रमन ने बताया कि शाहजहां पार्क और पालीवाल पार्क में टिकट व्यवस्था लागू होने के बाद से दोनों पार्कों के रखरखाव में सुधार आया है। इसके बाद इन पार्कों में प्री-वेडिंग शूट के लिए अनुमति लेकर पांच हजार रुपये का शुल्क लगाने का फैसला किया गया।
मंडलायुक्त ने 15-16 फरवरी को होने वाली मंडलीय फल शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी को आकर्षक बनाए जाने के निर्देश दिए। इसमें पोषण वाटिका, संरक्षित खेती के मॉडल, बोनसाई आदि के प्रदर्शन को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जे. रीभा, जिला उद्यान अधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।