फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Charge sheet filed against the leader of Habuda gang in robbery

Agra News: लूट में हाबुड़ा गैंग के सरगना के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Sun, 27 Jul 2025 01:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 27 Jul 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Charge sheet filed against the leader of Habuda gang in robbery
मैनपुरी। शहर कोतवाली क्षेत्र की हिंदपुरम कालोनी में 21 अप्रैल को दिनदहाड़े पीडब्ल्यूडी ठेकेदार से पांच लाख रुपये की लूट में अलीगढ़ के भातू हाबुड़ा गैंग के सरगना रामबाबू के खिलाफ एडीजे विशेष डकैती सतेंद्र नाथ त्रिपाठी की कोर्ट में चार्जशीट दाखिल हो गई है। लूटकांड में शामिल रहे सागर निवासी अकराबाद और दीपेंद्र उर्फ चिंकी उर्फ रोहित भातू निवासी कल्याणपुर कानपुर हाल निवासी मेरठ फरार हैं। उनकी तलाश जारी है।शहर कोतवाली पुलिस की ओर से दाखिल चार्जशीट पर अब कोर्ट में रामबाबू के खिलाफ आरोप तय होने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। वहीं, रामबाबू के फरार साथी दीपेंद्र और सागर के खिलाफ चार्जशीट, उनकी गिरफ्तारी के बाद दाखिल होगी। बता दें कि 21 अप्रैल 2025 को हिंदपुरम कालोनी निवासी पीडब्ल्यूडी ठेकेदार संजीव कुमार भांवत चौराहा स्थित केनरा बैंक से कैश लेकर निकले थे। कॉलोनी के पास बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर उनके पांच लाख रुपये से भरा बैग लूट कर ले गए थे। घटना का सरगना रामबाबू निवासी अकराबाद, अलीगढ़ को देवी रोड बाईपास से गिरफ्तार कर किया गया था। उससे दो लाख रुपये बरामद हुए थे। रामबाबू की पिछले दिनों डकैती कोर्ट से ही जमानत भी खारिज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed