रजत पायल धारण कर 'चरण दर्शन' देंगे बांकेबिहारी जी, जानिए अक्षय तृतीया पर क्या होता है खास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दिन बांकेबिहारी महाराज को रजत पायल धारण कराकर उनके श्री चरणों में सृष्टि का प्रतीक चंदन का गोला रखा गया। अक्षय तृतीया पर आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से नगर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर है।
आज अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जा रहा है। दूर-दराज से आए भक्तों ने सोमवार शाम से ही वृंदावन में डेरा डाल लिया। मंगलवार को होने वाले चरण दर्शन के लिए बिहारीजी मंदिर में वनवे सिस्टम लागू कर दिया गया है।
दर्शन को आने वाले श्रद्धालु राजभोग के समय सुबह 7:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा शाम को शयन भोग के समय 5:30 बजे से रात 9:30 बजे तक ठाकुर जी के चरण दर्शन कर सकेंगे।
देर शाम ही भारी वाहनों का आवागमन नगर में प्रतिबंधित कर दिया गया। अक्षय तृतीया पर्व पर भीड़ के दृष्टिगत छटीकरा पर भारी वाहनों को रोका जाएगा।एक्सप्रेसवे से आने वाले छोटे वाहन पानी गांव पुल के समीप पार्क कराए जाएंगे। मथुरा की ओर से आने वाले छोटे वाहन भी पागल बाबा मंदिर से आगे नहीं जा सकेंगे।