{"_id":"60c212ab8ebc3e11ea325a4c","slug":"characters-will-soon-get-housing-in-kanshiram-colony-tundla-news-agr495205416","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्रों को जल्द ही मिलेंगे कांशीराम कॉलोनी में आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्रों को जल्द ही मिलेंगे कांशीराम कॉलोनी में आवास
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही बिना आवास के जीवन यापन कर रहे पात्र लोगों को कांशीराम कॉलोनी में खाली पड़े आवास आवंटित किए जाएंगे। जिससे उनकी एक बड़ी समस्या का समाधान होगा। इस संबंध में बृहस्पितवार को भाजपा नेताओं ने उपजिलाधिकारी को मांग पत्र देकर कार्रवाई की बात कही।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष वृंदावनलाल गुप्ता ने उपजिलाधिकारी डॉ. बुशरा बानो को मांग पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि कांशीराम कॉलोनी बन्ना और एटा रोड पर करीब 250 आवास खाली पड़े हुए हैं। जिन्हें उन पात्र लोगों को आवंटित किया जाए जो बिना आवास के इधर-उधर भटक रहे हैं या फिर किराया न देने की स्थिति में सड़क किनारे जीवन यापन कर रहे हैं।
इस पर एसडीएम द्वारा आश्वासन दिया गया कि इस संबंध में जिलाधिकारी से बात कर शीघ्र ही आवंटन की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी। इस दौरान राममोहन श्रीवास्तव, गिरवर निषाद, सतेन्द्र गुप्ता, सुनील पाठक, हरीशंकर बघेल सभासद और दीपक ठेनुआ आदि मौजूद रहे।