फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Changing weather is making people sick in Agra know doctor advice

बदलता मौसम कर रहा बीमार: वायरल बुखार से पूरा घर परेशान, मेडिकल कॉलेज में बढ़े मरीज; ऐसे करें बचाव

Thu, 15 Feb 2024 11:24 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 Feb 2024 11:24 AM IST
सार

बदलता मौसम लोगों को बीमार कर रहा है। वायरल बुखार से पूरा घर परेशान है। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। आगे पढ़ें और जानें डॉक्टर की सलाह...

विज्ञापन
Changing weather is making people sick in Agra know doctor advice
वायरल फीवर के बढ़ रहे मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बदलते मौसम में लोग वायरल बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। परिवार में एक को होने पर तीन-पांच दिन में दूसरे सदस्य भी बीमार हो जा रहे हैं। चिकित्सक कोविड प्रोटोकॉल अपनाने की सलाह दे रहे हैं। ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

विज्ञापन


मेडिसिन विभाग के डॉ. टीपी सिंह ने बताया कि ओपीडी में मरीजों की संख्या 750 तक पहुंच रही है। इसमें 60 फीसदी वायरल बुखार, निमोनिया, सांस लेने में परेशानी, आंख-सिर में दर्द, आंखें लाल होने के मरीज हैं। बड़ी वजह मौसम का बदलाव है। संपर्क में आने से दूसरों को भी हो रहा है। ओपीडी में एक ही घर के तीन से चार मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन


बाल रोग विभाग के डॉ. शिवप्रताप सिंह ने बताया कि मौसम में गर्माहट आने पर बच्चे गर्म कपड़े उतार दे रहे हैं। शादी-समारोह में आइसक्रीम, ठंडा पानी पी रहे हैं। इससे निमोनिया, बुखार-खांसी, खराश, सिर में दर्द की परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ख्याल :

  • जुकाम-खांसी होने पर मास्क लगाएं।
  • दूसरे की तौलिया का उपयोग न करें।
  • अभी भी टू-लेयर में कपड़े पहनें।
  • गुनगुना पानी पीएं, पानी की भाप लें।
  • गर्म सूप पीएं, गुनगुना दूध पीएं।
  • आइसक्रीम, ठंडा पानी से बचें।
  • बीपी-मधुमेह नियंत्रित रखें, दवाएं बंद न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed