{"_id":"5de92c4e8ebc3e54990b194d","slug":"chandrashekhar-azad-announced-bhim-army-will-agitate-against-nrc","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद का एलान, एनआरसी के खिलाफ आंदोलन करेगा संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद का एलान, एनआरसी के खिलाफ आंदोलन करेगा संगठन
Fri, 06 Dec 2019 12:21 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 06 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद
- फोटो : अमर उजाला
नीले झंडे के साथ बहुजन आंदोलन चलाने का दावा करने वाले भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने बृहस्पतिवार को आगरा में संगठन के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान चंद्रशेखर ने एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर) को लेकर बड़ा एलान किया।
उन्होंने कहा कि भीम आर्मी केंद्र सरकार द्वारा थोपे जा रहे एनआरसी का विरोध करेगी और इसके लिए सड़क पर भी आंदोलन करेगी। जो लोग भारतीय संविधान लागू होने के समय देश में थे, वो इस देश के ही नागरिक हैं। एक भी नागरिक को देश से बाहर करने का भीम आर्मी विरोध करेगी।
जगदीशपुरा में सपोर्ट इंडिया के सुरेश चंद्र सोनी के घर पर चंद्रशेखर आजाद ने युवाओं के सामने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। चंद्रशेखर ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर की बात याद रखें। आगरा में ही जो उन्होंने कहा था कि पढ़े लिखे लोगों ने मुझे धोखा दे दिया। अब ऐसा न होने दें। ईमानदारी से बहुजन मूवमेंट का साथ दें।

Trending Videos
बसपा पर साधा निशाना
बसपा अध्यक्ष मायावती पर हमलावर तेवर दिखाते रहे चंद्रशेखर ने कहा कि बसपा अपने मिशन से भटक चुकी है। पार्टी के लोग ही छोड़ छोड़ कर जा रहे हैं। उन्होंने मायावती से मिलने के लिए पांच बार फोन किया था, लेकिन वो इतनी व्यस्त थीं कि मिल नहीं पाई। ऐसे में आम आदमी से क्या मिलेंगी। उनके दुखदर्द को नहीं समझेंगी।