{"_id":"5e171a618ebc3e8807104780","slug":"chandra-grahan-2020-timing-and-effects","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chandra Grahan 2020: चार घंटे तक नजर आएगा चंद्रग्रहण, गर्भवती महिलाएं बरतें यह सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandra Grahan 2020: चार घंटे तक नजर आएगा चंद्रग्रहण, गर्भवती महिलाएं बरतें यह सावधानी
Fri, 10 Jan 2020 12:50 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
चंद्रग्रहण
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2020 का पहला चंद्रग्रहण शुक्रवार की रात को पड़ेगा। यह भारत में भी दिखाई देगा। हालांकि इससे मंदिरों की सेवा सहित धार्मिक कार्यों में कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। ज्योतिषाचार्यों ने अनुसार गर्भवती महिलाओं को चंद्रग्रहण देखने से बचना चाहिए।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस चंद्रग्रहण के प्रभाव से राजनीति में उथल-पुथल और प्रकृति में हलचल देखने को मिलेगी। मिथुन, कर्क, मीन और वृश्चिक राशि पर इसका विपरीत प्रभाव रहेगा। एक पक्ष (पखवाड़ा) में दो ग्रहण किसी भी दृष्टि से ठीक नहीं हैं।
दिसंबर 2019 के अंतिम सप्ताह में सूर्यग्रहण और अब नए साल 2020 के नौवें दिन यह चंद्रग्रहण आ गया है। शुक्रवार रात करीब 10.38 से 2.40 बजे तक मान्द्य चंद्रग्रहण दिखाई देगा। इसमें सूतक का अधिक प्रभाव नहीं बताया जा रहा है।

गर्भवती महिलाएं देखने से बचें
ज्योतिषाचार्य बनवारी लाल गौड़ ने बताया कि ग्रहणकाल में पाठ-पूजा, दान-पुण्य का सबसे अधिक महत्व है। ग्रहणकाल के दौरान गर्भवती महिलाओं को बचना चाहिए। उनको बंद कमरे में ही जाग कर भगवान का ध्यान करना चाहिए। राजनीति और प्रकृति में भी उथल पुथल देखने को मिलेगा।
चार घंटे का रहेगा चंद्रग्रहण
आचार्य विपिन बिहारी शास्त्री ने बताया कि चंद्रग्रहण की अवधि करीब चार घंटे तक रहेगी। हिंदू धर्म में पूर्णिमा का बड़ा महत्व माना जाता है। पौष पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपने पूर्ण आकार में होता है। काल पुरुष के तीसरे भाव में ग्रहण लगने की वजह से प्राकृतिक आपदाओं का संकट भी बढ़ सकता है।