{"_id":"595a452a4f1c1b204e8b4c05","slug":"chandigarh-man-died-in-accident-on-yamuna-expressway-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, चंडीगढ़ के दो युवकों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, चंडीगढ़ के दो युवकों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला मांट (मथुरा)
Updated Mon, 03 Jul 2017 06:52 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह दो अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले हादसे
में कार चालक को झपकी आने से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। गाड़ी अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर पलट गई। कार में सवार तीन लोगों में से
दो की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं दूसरे हादसे में बस के इंतजार में खड़े दो युवकों को गाड़ी ने रौंद दिया। इसमें दोनों व्यक्तियों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि पहला हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के थाना मांट क्षेत्र में हुआ। चंडीगढ़ से शिकोहाबाद के लिए जा रही अर्टिगा कार
(सीएच 01 बीई 9039) एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 92 के पास से जा रही थी। तभी अचानक कार चालक को झपकी आ गई। झपकी आने से कार
अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर पलट गई।
हादसे में कार में सवार गुरप्रीत सिंह पुत्र बल्देव सिंह निवासी अमृतसर, पंजाब व साबुद्दीन पुत्र खरेन अंसारी निवासी गांव सुदान, बिहार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीसरा साथी वकील रजाक पुत्र सूरज रजाक निवासी बिहार घायल हो गया। हादसे के बाद पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायल को नोएडा इलाज के लिए एम्बुलेंस से भेज दिया गया।
मांट टोल चौकी प्रभारी अमरपाल सिंह तोमर ने बताया कि तीनों साथी चंडीगढ़ में एक प्राइवेट कारखाने में काम करते हैं और वकील रजाक के
रिश्तेदार के यहां शिकोहाबाद जा रहे थे। मृतकों के नाम पते की जानकारी उनकी कार में मिले आईडी प्रूफों से हुई है। घटना की जानकारी उनके परिजनों
को दे दी गई है। वहीं घायल वकील रजाक की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
दूसरा हादसा थाना नौहझील क्षेत्र में बाजना पर हुआ। यहां सड़क के किनारे बस के इंतजार में खड़े दो युवकों को नोएडा की तरफ से आ रही
वेगनआर(डीएल 9सी एएन 3797) गाड़ी ने रौंद दिया। जिसमें नौहझील निवासी अलमुद्दीन और अलीगढ़ के गांव अहमदपुर निवासी सोनू की मौके
पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में कर लिया है।