{"_id":"6a3d954c0ab86e8f720ccd0a","slug":"chances-of-thunderstorm-and-rain-today-heat-will-increase-from-tomorrow-agra-news-c-25-1-agr1067-1093964-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आज आंधी-बारिश के आसार, कल से बढ़ेगी तपिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आज आंधी-बारिश के आसार, कल से बढ़ेगी तपिश
विज्ञापन
आगरा। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोग परेशान हैं। बृहस्पतिवार को शहर का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर तेज धूप और उमस के कारण लोग बेहाल नजर आए।
हालांकि, मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को स्थानीय निवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं, जिससे तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि शनिवार से मौसम एक बार फिर करवट लेगा और पारा तेजी से चढ़ना शुरू हो जाएगा, जिससे आने वाले दिनों में लोगों को एक बार फिर तीखी गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा।