Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chamber Elections Heat Up in Agra Manoj Bansal and Manoj Gupta File Nominations for President Post

चैंबर चुनाव: अध्यक्ष पद पर मनोज बंसल और मनोज गुप्ता ने ठोकी ताल, 28 फरवरी तक होंगे नामांकन

Tue, 24 Feb 2026 09:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Feb 2026 09:44 AM IST
सार

नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए मनोज बंसल और मनोज गुप्ता ने नामांकन दाखिल कर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।

विज्ञापन
Chamber Elections Heat Up in Agra Manoj Bansal and Manoj Gupta File Nominations for President Post
नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के वार्षिक चुनाव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के वार्षिक चुनाव के लिए तीसरे दिन सोमवार को अध्यक्ष पद पर मनोज बंसल और मनोज गुप्ता ने अपने नामांकन पत्र भरे। 28 फरवरी तक नामांकन कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

चुनाव समिति के चेयरमैन व पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए अंबा प्रसाद गर्ग, गिरीश चंद गोयल और नीतेश अग्रवाल ने दावेदारी पेश की है। कोषाध्यक्ष पद के लिए नीरज अग्रवाल, सतीश अग्रवाल और विनय मित्तल के बीच कड़ा मुकाबला है। विभिन्न समूहों से कार्यकारिणी सदस्यों के लिए भी नामांकन का सिलसिला जारी रहा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समूह-2 से संजीव गुप्ता, समूह-4 से कुलदीप कोहली, दिनेश कुमार जैन, समूह-6 से अशोक गोयल, उमेश चंद बंसल, श्याम सुंदर माहेश्वरी, अंबुज गोयल, नितिन अग्रवाल, पवन कुमार अग्रवाल, समूह-10 से हिमांशु अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, समूह-12 से अशोक कुमार गुप्ता, समूह-13 से देवेंद्र गोयल, धर्म गोपाल मित्तल, समूह-14 से अनुज विकल ने नामांकन किया है।
 
विज्ञापन

मनीष अग्रवाल ने बताया कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी को शाम 4 बजे तक तय है। एक मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। चुनाव समिति के सदस्य शलभ शर्मा और चैंबर अध्यक्ष संजय गोयल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। चैंबर के कुल 14 समूहों से 32 कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया जाना है, जिसके लिए शहर के उद्यमियों में खासा उत्साह है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed