फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chambal ravines kept burning till night wildlife ran to save their lives

UP: रात तक सुलगता रहा चंबल का बीहड़, वन्यजीव जान बचाकर भागे;  दो किमी तक सबकुछ जलकर राख

Fri, 03 May 2024 10:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 May 2024 10:29 AM IST
सार

चंबल की बीहड़ में आग फैली तो वन्यजीव पर बड़ी मुसीबत आ गई। वन्यजीव जंगल से जान बचाकर भाग निकले। सूचना पर दमकल तो पहुंची, लेकिन झाड़ियों की वजह से प्रवेश न कर सकीं। इस वजह से दो किमी का जंगल पूरी तरह जल गया। 
 

विज्ञापन
Chambal ravines kept burning till night wildlife ran to save their lives
जंगल में लगी आग। संवाद

विस्तार

आगरा के बाह क्षेत्र में चंबल नदी के बीहड़ में खेरा राठौर में बुधवार दोपहर लगी आग बृहस्पतिवार तक सुलगती रही। चंबल के दो वर्ग किमी के जंगल में आग लगी थी। दमकल के लिए रास्ता न होने के कारण बीहड़ की आग बुझ नहीं सकी। वन्य जीव जान बचाकर भाग निकले। झाड़ियां राख होने के बाद आग बुझी। वन विभाग का दावा है कि आग से किसी वन्य जीव की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर खेड़ा राठौर और महुआशाला गांव के बीच के चंबल के बीहड़ में आग लग गई। कुछ जगह तक तो फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन दुर्गम बीहड़ में रास्ता न होने की वजह से दमकल नहीं पहुंच पाई। वन विभाग की टीम लाठी-डंडे, पेड़ों की टहनियों से झाड़ियों को पीट-पीटकर और घासफूस पर रेत डालकर बुझाने में जुटी रही।
विज्ञापन


बुधवार की पूरी रात बीहड़ में लगी आग का दायरा बढ़ता रहा। देर रात तक वन विभाग की टीम आग बुझाने को जूझती रही। झाड़ियां राख होने के बाद आग बुझी। बाह के रेंजर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि करीब 2 किमी क्षेत्र में झाड़ियां और घासफूस जली है। फिलहाल किसी भी वन्यजीव के जलने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3 महीने में 50 हेक्टेयर का बीहड़ जला
चंबल के बीहड़ में इस साल आग लगने की घटनाएं काफी ज्यादा हुई हैं। फरवरी से शुरू हुआ आग का सिलसिला लगातार जारी है। अब तक तीन महीने के अंदर 50 हेक्टेयर से ज्यादा का बीहड़ जल चुका है। इनमें नहटौली में 13 हेक्टेयर का बीहड़ प्रमुख है। चंबल में नदी किनारे और बीहड़ में लगी झाड़ियों को इस बार ज्यादा नुकसान पहुंचा है।

अब तक बीहड़ में लगी आग
7 फरवरी : झरनापुरा गांव के पास 7 हेक्टेयर बीहड़ जला
17 फरवरी : नहटौली गांव के पास 4 हेक्टेयर बीहड़
23 फरवरी : नहटौली गांव में 13 हेक्टेयर और नौनेरा में 7 हेक्टेयर
30 मार्च : क्यारी गांव के 2 हेक्टेयर
13 अप्रैल : कमतरी गांव में 2 हेक्टेयर
19 अप्रैल : कछपुरा गांव में 5 एकड़
29 अप्रैल : जैतपुर के संजेती गांव में 3 बीघा
30 अप्रैल : तालपुरा गांव में 4 एकड़ बीहड़ में आग लगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed