फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chambal Bandits knocked in the ravines of Chambal five armed bandit queen were also seen with them

यूपी: चंबल के बीहड़ में डाकुओं  की दस्तक, पांच असलाहधारी सुंदरियां भी दिखीं साथ; टोकने पर चरवाहे को पीटा

Fri, 17 Nov 2023 09:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Nov 2023 09:48 AM IST
सार

चंबल के बीहड में डाकुओं के गिरोह ने दस्तक दे दी है। इस गिरोह में पांच महिला डाकू भी नजर आईं। एक चरवाहे ने इन्हें देखा तो टोक दिया। जिसके बाद डाकुओं की टोली ने चरवाहे की बेल्ट और बंदूक की बटों पिटाई की। 
 

विज्ञापन
chambal Bandits knocked in the ravines of Chambal five armed bandit queen were also seen with them
चंबल का बीहड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के पिनाहट क्षेत्र के गांव पडुआपुरा के समीप चंबल के बीहड़ में डकैत गिरोह की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत है। गिरोह के बदमाशों ने एक चरवाहे को टोकने पर उसे बेल्ट और बंदूक की बटों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। घायल युवक घर पहुंचा और परिजन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद गांव वाले बीहड़ में डकैतों की खोजबीन के लिए गए, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताया।

विज्ञापन


पडुआपुरा गांव निवासी सिंटू ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह चंबल के बीहड़ में लकड़ी काटने एवं पशुओं को चराने के लिए गया था। लकड़ी काटने के दौरान एक खाई के अंदर 15 असलहेधारी बैठे दिखे। जिसमें पांच महिलाएं भी थीं। गिरोह के सदस्यों को टोकने पर डकैतों ने चरवाहे को पकड़ लिया और पूछताछ करने के बाद बेल्ट एवं बंदूक की बटों से उसकी जमकर पिटाई की। महिलाओं ने भी बूटों से उसे पीटा। लहूलुहान करने के बाद उसे वहीं छोड़कर गिरोह आगे के लिए निकल गया।
विज्ञापन


 घायल युवक किसी तरह गांव पहुंचा और परिजन को घटना के बारे में बताया। इससे लोग सहम उठे। ग्रामीण एकत्रित होकर लाठी डंडे, कुल्हाड़ी, बल्लम, बंदूकें आदि लेकर बीहड़ में गिरोह की तलाश में निकले और पुलिस को भी सूचना दी। आरोप है कि पुलिस गांव में नहीं पहुंची। पूरा दिन ग्रामीणों ने बीहड़ में डकैतों की जानकारी करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। वहीं सूचना देने के बाद भी पुलिस के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की है। चंबल के बीहड में दस्यु गिरोह की दस्तक से चंबल किनारे बसे गांव में दहशत फैल गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कयास लगाए जा रहे हैं कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में विधानसभा चुनाव के चलते घने जंगलों और पहाड़ियों में रहने वाले दस्यु गिरोह पुलिस प्रशासन की कार्रवाई की डर से चंबल बीहड़ में घुस आए हैं। थाना प्रभारी पिनाहट नीरज पंवार का कहना है कि पुलिस गांव में गई थी। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - आगरा: शादी के पांच महीने बाद नवविवाहिता की मौत, ननद हुई फरार; सास-ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed