फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chak Marg freed from JCB in Chausingi

Agra News: चौसिंगी में जेसीबी से मुक्त कराया चकमार्ग

Sat, 20 Jun 2026 12:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Chak Marg freed from JCB in Chausingi
बाह। जिस चक मार्ग पर 40 साल से खेती हो रही थी, उसे पुलिस, राजस्व विभाग एवं पंचायत विभाग की टीम ने मुक्त कराया है। चौसिंगी गांव में एसडीएम बाह विनोद कुमार से वीरेन्द्र ने चक मार्ग पर कब्जे की शिकायत की थी। खेतों पर आने जाने में हो रही दिक्कतें बताते हुए जनहित में चक मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की थी। इसका संज्ञान लेते हुए एसडीएम नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष, राजस्व, पंचायत एवं पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंच गये। राजस्व निरीक्षक हीरा सिंह, लेखपाल कृष्णकांत त्यागी, कार्तिकेय सिंह, श्रद्धा भदौरिया की टीम ने शुक्रवार की शाम चक मार्ग की पैमाइश की। अधिकारियों ने अपने सामने ही चक मार्ग को चिन्हित कर पंचायत से जेसीबी मंगवाकर मिट्टी डलवाई। चक मार्ग मुक्त होने और कच्चा रास्ता तैयार होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वहीं एसडीएम ने दोबारा से अतिक्रमण किए जाने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed