फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chaitra navratri 2023 ghatasthapana kalash sthapana shubh muhurat puja vidhi for lord durga blessings

Chaitra Navratri 2023: नौका पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, डोली में होगी विदाई; जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Mon, 20 Mar 2023 01:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Mar 2023 01:15 PM IST
सार

चैत्र नवरात्र 22 मार्च से शुरू हो रही है, जो 30 मार्च तक चलेंगी। नवरात्र में माता दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्र के पहले दिन यानी प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना के शुभ मुहूर्त के साथ नवरात्र का प्रारंभ होता है।

विज्ञापन
Chaitra navratri 2023 ghatasthapana kalash sthapana shubh muhurat puja vidhi for lord durga blessings
नवरात्र - फोटो : गूगल

विस्तार

नवरात्र यानि देवी के पवित्र नौ दिन। नवरात्र में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। सालभर में कुल चार नवरात्रि आती हैं,  जिसमें चैत्र और शारदीय नवरात्र का महत्व काफी ज्यादा होता है। इस बार 22 मार्च 2023, बुधवार से नवरात्र शुरू हो रही हैं। वैसे तो मां दुर्गा की सवारी शेर है, लेकिन जब वे धरती पर आती हैं तो उनकी सवारी बदल जाती है। इस बार मां दुर्गा नौका पर सवार होकर आएंगी। ज्योतिषाचार्य पूनम ने बताया कि इस साल नवरात्रों में माता का आगमन नौका पर और प्रस्थान डोली पर होगा, जोकि अत्यंत शुभ कार्य योग है।
विज्ञापन


नवरात्र शुभ मुहूर्त  

ज्योतिषाचार्य पूनम ने बताया कि नवरात्र में कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह सूर्योदय से लेकर 11.26 तक अति शुभ रहेगा। नवरात्रों में नौ देवियों को प्रसन्न करने के लिए श्री यंत्र, कमलगट्टे की माला, नारियल, दक्षिणावर्ती शंख का इस्तेमाल करें। घटस्थापना के लिए कलश, नारियल, रोली, अक्षत, कलावा व ज्योत जलाने के लिए गाय का शुद्ध घी, हवन की सामग्री आम की लकड़ी, गुग्गुल, लॉन्ग, कपूर बताशे आदि सभी सामग्री से पूजा करें। इससे घर में सुख समृद्धि वैभव, ऐश्वर्य भौतिक सुख साधन, विजय प्राप्त होती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शिक्षिका ने मौत को खुद लगाया गले: बनाया लाइव वीडियो ताकि दुनिया को पता चले सके आखिर क्यों ली खुद की जान 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस तरह करें चौकी की स्थापना

इस प्रकार करें माता की चौकी की स्थापना सर्वप्रथम ईशान कोण में या उत्तर दिशा में एक चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर मां दुर्गा की प्रतिमा या फोटो स्थापित करें। गंगाजल छिड़क कर उसे स्थान को शुद्ध करें। सुंदर वस्त्र लाल चुनरी आभूषण पुष्पमाला धारण कराकर मां का सुंदर शृंगार करें। चौकी पर एक छोटी गणेश जी की प्रतिमा या सुपारी पर मौली लपेटकर स्थापित करें। हाथ में चावल पुष्प और जल लेकर नवरात्र पूजा का संकल्प करें।

सज गए बाजार 

चैत्र नवरात्र में मात्र दो दिन शेष रह गए हैं। बाजार में पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। मंदिरों में साफ-सफाई शुरू कर दी गई है। दुकानों पर नवरात्र पर नौ देवियों के पूजन के लिए गोटेदार लहंगा, लाल चुनरी, हवन सामग्री, शृंगार पिटारी, पतका, फल आदि खरीदने के लिए भक्त काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed