फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chairman's henchmen attacked on seeking information through RTI

Agra News: आरटीआई से सूचना मांगने पर चेयरमैन के गुर्गे ने कराया हमला

Sun, 20 Jul 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 20 Jul 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Chairman's henchmen attacked on seeking information through RTI
करहल। किशनी रोड निवासी व्यक्ति पर फायरिंग की गई। पीड़ित ने चेयरमैन से आरटीआई के तहत सूचना मांगने की वजह बताते हुए गुर्गे पर हमला कराने का आरोप लगाया। पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता शशांक चतुर्वेदी ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष से संबंधित कुछ सूचनाएं उन्होंने आरटीआई के तहत मांगी हैं। इस पर चेयरमैन के गुर्गे राशिद ने 18 जुलाई की रात बाईपास मार्ग से लौटते समय जानलेवा हमला कराया। हमलावर असित यादव निवासी गढ़िया अहलादपुर, विकास, प्रबल और संदीप ने अपनी कार को उनकी बाइक के आगे लगाकर रोक लिया। जान से मारने की नीयत से उन पर फायर किए गए। साथ मौजूद अनुराग के सिर में तमंचे से वार किया गया। प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर असित यादव, विकास, प्रबल और संदीप के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस विवेचना कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

चेयरमैन ने कहा घटना से नहीं कोई वास्ता
शशांक पर हुए जानलेवा हमला की घटना के बारे में जब चेयरमैन चौधरी अब्दुल नईम से जानकारी ली, तो उन्होंने उक्त घटना के संबंध में जानकारी न होने की बात कही। कहा कि घटना से उनका कोई संबंध नहीं है। उनका बेवजह नाम लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रंजिश के चलते आरोपियों ने तीन भाइयों को पीटा, फायरिंग कर फैलाई दहशत

भोगांव। रंजिश के चलते गांव जसरथपुर में आरोपियों ने फायरिंग कर दशहत फैला दी। तीन भाइयों को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित दिनेश कुमार ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात वह कुरावली तहसील से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। घर के पास गली में घात लगाए बैठे गांव के जितेंद्र, कमलेश, गौरव और पंकज ने गाली-गलौज की। विरोध पीटा। चीख पुकार सुनकर भाई अखिलेश और यतेंद्र बचाने आए तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। लोगों को आता देख आरोपी फायरिंग कर धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed