फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chairman and Deputy Chairman of Cooperative Development Association elected unopposed

Agra News: निर्विरोध निर्वाचित हुए सहकारी विकास संघ के सभापति और उप सभापति

Tue, 13 Jun 2023 10:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 13 Jun 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Chairman and Deputy Chairman of Cooperative Development Association elected unopposed
निर्विरोध निर्वाचित हुए सहकारी विकास संघ के सभापति और उप सभापति
विज्ञापन

संचालक मंडल के साथ भाजपाइयों ने किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिला सहकारी विकास संघ (डीसीडीएफ) के लिए मंगलवार को सभापति और उप सभापति का चुनाव हुआ। जिला सहकारी बैंक परिसर में आयोजित चुनाव में दोनों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। राघवेंद्र शाक्य को जहां सभापति चुना गया तो वहीं रामबेटी चौहान को उप सभापति चुना गया।
बीते एक सप्ताह से जिला सहकारी विकास संघ का चुनाव चल रहा था। पहले 13 संचालकों के लिए चुनाव हुआ था। इसमें 12 संचालक के पदों पर एक-एक नामांकन आने से वे निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। वहीं एक पद पर कोई भी नामांकन न आने से पद रिक्त रह गया था। निर्विरोध चुने गए 12 संचालकों में भोगांव से अजीत कुमार, पंकज दीक्षित और रामदास, किशनी से रामबेटी चौहान, धर्मेंद्र सिंह और प्रिंस चतुर्वेदी, घिरोर से सुरेंद्र देव, कुरावली से मृणांक सिंह और पंकज कुमार, करहल से राघवेंद्र शाक्य और मंजू देवी और व्यक्तिगत सीट पर संयोगिता को संचालक चुना गया था। वहीं खाली पड़े पद पर संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता हृदयराम ने शिखर मोहन सिंह व नामित संचालक के रूप में रामकुमार का संचालक बनाया था।
विज्ञापन

मंगलवार को संचालक मंडल में से सभापति और उप सभापति का चुनाव होना था। जिला सहकारी बैंक परिसर में हुए चुनाव में सभापति के लिए राघवेंद्र शाक्य और उप सभापति के लिए रामबेटी चौहान ने नामांकन किया था। एक-एक ही नामांकन आने से दोनों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। समय बीतने के बाद चुनाव अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने सभापति, उपसभापति व संचालक मंडल की घोषणा कर दी। इसके बाद भाजपाइयों ने संचालक मंडल का स्वागत भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed