फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chains of many women involved in Kalash Yatra were stolen

Agra News: कलश यात्रा में शामिल कई महिलाओं की चेन हुईं चोरी

Fri, 21 Jul 2023 04:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 21 Jul 2023 04:46 PM IST
विज्ञापन
Chains of many women involved in Kalash Yatra were stolen
कलश यात्रा में शामिल कई महिलाओं की चेन हुईं चोरी
विज्ञापन

पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया, की जा रही पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। खरपरी में शनिवार से शुरू हो रही श्री शिव महापुराण से पूर्व शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल महिला चोरों ने कई महिलाओं के गले से चेन तोड़ीं। पुलिस ने मौके से संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनके पूछताछ कर जानकारी की जा रही है।

शुक्रवार को श्री शिव महापुराण कथा आयोजन से पूर्व सिर पर कलश लिए महिलाएं यात्रा में शामिल हुई। इस दौरान कुछ महिला चोर भी वारदात अंजाम देने के लिए पीले कपड़े पहन कर यात्रा में साथ हो लीं। स्टेशन रोड पर दो महिलाओं के गले से चेन तोड़ ली गई। जिससे आयोजन में अफरातफरी मच गई। सुरक्षा में लगे पुरुष व महिला पुलिस कर्मियों ने महिला चोरों की तलाश शुरू कर दी। इस बीच कई अन्य महिलाओं की चेन भी टूटने की जानकारी हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवती व कुछ महिलाओं को हिरासत में लिया। उनके कब्जे से तीन भी बरामद हुईं। हालांकि पुलिस की ओर से बरामदगी के संंबंध में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। चोरी का शिकार हुईं सुमन चौहान निवासी खरगजीत नगर, रीना चौहान निवासी अध्यापक कॉलोनी, प्रतिभा पावर हाउस रोड के अलावा सात से अधिक महिलाओं ने कोतवाली पहुंच कर चेन चोरी के संबंध में शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सेंगर ने बताया क पकड़ी गईं महिला चोरों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed