{"_id":"45f50fb69a21aff2b55f83767f665802","slug":"chaina-also-have-problam-of-waste-management-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन भी जूझ रहा कूड़ा निस्तारण की समस्या से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन भी जूझ रहा कूड़ा निस्तारण की समस्या से
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
Updated Tue, 17 Nov 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
कूड़ा निस्तारण से सिर्फ अपना शहर ही नहीं चीन भी जूझ रहा है। इससे निपटने के लिए दोनों देश मिलकर कोई योजना तैयार करेंगे। साथ ही पर्यटन और अन्य व्यापार बढ़ाने की दिशा में भी एक-दूसरे से हाथ मिलाएंगे। नगर निगम कार्यकारिणी सभागार में सोमवार को चीन के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ महापौर ने इस पर चर्चा की गई।
चीन के चैग्डू से आया प्रतिनिधिमंडल सोमवार सुबह नौ बजे नगर निगम पहुंचा। इसमें चाइनीज प्यूपिल पॉलिटिकल कंसलेटेटिव के प्रेसीडेंट टैंग चूनपिंग, वाइस प्रेसीडेंट मिस ली, डिप्टी सेक्रेटरी जनरल फैंग जिन, डिप्टी डायरेक्टर जनरल फैन नियाहोंग आदि शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने आईटी के क्षेत्र में सहयोग का आश्वासन दिया। व्यवसायी नजीर अहमद ने जूता निर्यात में सहयोग का भरोसा दिलाया। डा. केएस राणा ने पर्यावरण क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को रखा। दोनों ही तरफ से जब कूड़ा निस्तारण की बात आई तो सभी ने चिंता व्यक्त की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि कूड़ा निस्तारण उनके यहां भी बड़ी समस्या है। महापौर इंद्रजीत सिंह आर्य ने भरोसा दिलाया कि यदि वह अपने देश में नगर निगम की किसी योजना को लागू करना चाहते हैं तो उनका पूरा सहयोग किया जाएगा। इस दौरान सपा शहर अध्यक्ष रईसउद्दीन कुरैशी, डा. डीवी शर्मा, डा. सीमा भदौरिया, डा. संजीव कुमार, सौरभ अग्रवाल, डा. नवीन गुप्ता आदि मौजूद रहे।