फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chain was looted from the woman leaving her daughter at school in agra crime news

Agra: बेटी को स्कूल छोड़कर लौट रही महिला से लूटी चेन, बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल तानकर की वारदात

Sat, 16 Jul 2022 09:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Jul 2022 09:06 AM IST
सार

एत्मादौला क्षेत्र में शनिवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने बेटी को स्कूल छोड़कर आ रही एक्टिवा सवार महिला से सोने की चेन लूट ली। पीड़िता ने बताया कि बदमाशों ने उस पर पिस्टल तान दी थी, जिससे वह दहशत में आ गई।

विज्ञापन
chain was looted from the woman leaving her daughter at school in agra crime news
पीड़िता और मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कालिंदी विहार में बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार की सुबह इंजीनियर की पत्नी के स्कूटर को टक्कर मार दी। फिर पिस्टल दिखाकर गोली मारने की धमकी देकर चेन लूट ली। महिला बेटी को स्कूल छोड़कर लौट रही थी। घटना के बाद महिला दहशत में है। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


कालिंदी विहार निवासी सिंचाई विभाग के इंजीनियर सतेंद्र की पत्नी रंजना सिंह शनिवार सुबह साढ़े छह बजे एक्टिवा स्कूटर से अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर लौट रही थीं। आरबी डिग्री कॉलेज के पास पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आ गए। बदमाशों ने बाइक से स्कूटर में टक्कर मारी। स्कूटर असंतुलित हुआ तभी बदमाशों ने पिस्टल तानकर गोली मारने की धमकी दी। इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। 
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना 

इसके बाद बदमाश बाइक से यू टर्न लेकर सौ फुटा रोड की ओर भाग निकले। घबराई महिला ने यूपी 112 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई। घटनास्थल के पास ही एक दुकान पर सीसीटीवी कैमरे लगे थे। इसमें घटना की पूरी रिकार्डिंग हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी एसओ एत्माद्दौला प्रभु दयाल ने बताया कि महिला को तहरीर देने के लिए बुलाया गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज होगा। सीसीटीवी कैमरे में घटना की रिकार्डिंग हो गई है। बदमाशों के चेहरे ढके हुए थे। इसलिए इसमें चेहरे साफ नहीं दिख रहे हैं। फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed