फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CGST raids on timber firm in agra

UP: टिंबर फर्म पर सीजीएसटी का छापा...50 लाख की कर चोरी पकड़ी, लागत से कम का बिल बनाकर खेल

Wed, 08 Oct 2025 11:53 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 08 Oct 2025 11:53 PM IST
सार

छापा मारने के दाैरान शुरुआती जांच में टीम ने पाया कि बड़ी संख्या में बिलों में माल को कम दरों पर दिखाकर टैक्स चोरी की जा रही थी।  टीम ने कारोबारी पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। 

विज्ञापन
CGST raids on timber firm in  agra
Raid Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) की टीम ने मंगलवार रात शहर के फ्रीगंज में टिंबर कारोबारी के ठिकानों पर छापा मारा। टीम ने करीब 50 लाख रुपये की कर चोरी पकड़ी। बुधवार सुबह तक चली कार्रवाई के बाद कारोबारी ने 25 लाख रुपये बतौर जुर्माना जमा कराया है।
विज्ञापन


मंगलवार रात सीजीएसटी आगरा की एंटी एवेजन (कर चोरी निरोधी) टीम ने फ्रीगंज स्थित मित्तल टिंबर पर छापा मारा। बड़ी मात्रा में नकदी और बिल बरामद हुए। इसके बाद टीम ने फर्म के दूसरे ठिकानों पर भी छापा मारा। कारोबार से संबंधित दस्तावेज कब्जे में लिए। शुरुआती जांच में टीम ने पाया कि बड़ी संख्या में बिलों में माल को कम दरों पर दिखाकर टैक्स चोरी की जा रही थी।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब 6 बजे तक चली जांच के दौरान टीम को करीब 50 लाख रुपये की कर चोरी का पता चला। इसके बाद टीम ने कारोबारी पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। कारोबारी ने 25 लाख रुपये जमा कर दिए। वहीं, बाकी की राशि के लिए कारोबारी को एक दिन की मोहलत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed