फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CGST raid on Deepshikha Mall

दीपशिखा मॉल पर सीजीएसटी का छापा

Sat, 26 Feb 2022 02:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
CGST raid on Deepshikha Mall
आगरा। जिले में कपड़ों के सबसे बड़े मॉल खेरागढ़ के दीपशिखा मॉल पर शुक्रवार को सेंट्रल जीएसटी की टीम ने छापा मारा। बड़े-बड़े ब्रांड के कपड़ों वाले मॉल पर आरोप है कि बिक्त्रस्ी के मुताबिक जीएसटी जमा नहीं किया जा रहा था। रिटर्न की लगातार जांच के बाद सेंट्रल जीएसटी की टीम ने शुक्त्रस्वार की शाम को कार्रवाई शुरू की जो देर रात तक जारी रही।
विज्ञापन

सेंट्रल जीएसटी के अधिकारियों ने बताया कि दीपशिखा मॉल के संचालक अतुल गर्ग के कंप्यूटर एवं मोबाइल डाटा को अपने कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू की गई। बिलिंग मशीन के पुराने रिकॉर्ड और प्रिंट निकाल लिए गए। इनका मिलान जीएसटी रिटर्न से किया गया है। बोल के सभी स्टॉक की जांच की जा रही है। शाम को जीएसटी की अलग-अलग टीमों ने यहां बहुमंजिला इमारत के हर फ्लोर पर स्टॉक का रिकॉर्ड जांचा। बिक्त्रस्ी की राशि को कैशबुक की प्रविष्टियों से मिलान किया जा रहा है। देर रात तक कंप्यूटर, लैपटॉप, स्टॉक रजिस्टर की जांच जारी रही। विभाग को यहां बड़ा राजस्व मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सेंट्रल जीएसटी के आयुक्त ललन कुमार के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई का नेतृत्व सहायक आयुक्त अनिल शुक्ला ने किया। जांच टीम में अधीक्षक आरडी सिंह, निरीक्षक विपिन शर्मा, अनुराग सोनी, कपिल कुमार, सतीश सिंह, अजय सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed