फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cerime, froud, police, kosi

वृद्ध ग्रामीणों को फंसाकर ठगों ने डेढ़ लाख उड़ाए

Wed, 22 Jul 2020 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
cerime, froud, police, kosi
कोसीकलां। पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा से पैसे निकालकर जा रहे दो वृद्ध ग्रामीणों को ठगों ने अपने जाल में फंसा लिया और डेढ़ लाख रुपये ठग ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव खरौट निवासी नेतराम व परमानंद पंजाब नेशनल बैंक में पैसे निकालने के लिए आए थे। वे डेढ़ लाख रुपये निकाल कर घर जाने लगे। जैसे ही दोनों बैंक के बाहर आए, तभी उन्हें एक व्यक्ति मिला और उसने खुद को उनका रिश्तेदार बताते हुए साथ चलने की बात कही। इसके बाद वह दोनों लोगों को बातों में उलझाकर सरायशाही में ले गया। वहां दोनों से बात कर कुछ खरीदारी करने की बात कही और परमानंद को साथ ले गया।
विज्ञापन

इस बीच पैसे लेकर बैठे नेतराम से दूसरे व्यक्ति ने कहा कि बाजार में पैसे इस तरह रखने से दिक्कत हो सकती है। इसके बाद उन्होंने डेढ़ लाख रुपये स्कूटी में रखवा दिए। तभी नेतराम के पास बैठे ठग ने फोन आने के बहाना कर स्कूटी लेकर परमानंद के पास जाने की बात कहकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, परमानंद के साथ गया ठग भी उसे एक स्थान पर खड़ा कर रफूचक्कर हो गया। परमानंद व नेतराम जब मिले तो डेढ़ लाख रुपये के ठगे जाने का खुलासा हुआ। इसके बाद वे दोनों थाने पहुंचे और अज्ञात ठगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed