{"_id":"6102eacb8ebc3edd3b3dcece","slug":"central-team-saw-arrangements-for-new-blood-bank-mainpuri-news-agr501788870","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय टीम ने देखीं नई ब्लड बैंक के लिए देखीं व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय टीम ने देखीं नई ब्लड बैंक के लिए देखीं व्यवस्थाएं
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर में चैरिटेबल ब्लड बैंक की स्थापना के लिए केंद्रीय टीम ने मैनपुरी पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को वहां पर मानक के अनुसार कई कमियां मिली। टीम ने रिफ्रेशमेंट एरिया में एसी लगवाने के निर्देश दिए। इसके बाद दोबारा अंतिम निरीक्षण कर केंद्रीय अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद ही उन्हें लाइसेंस जारी हो सकेगा।
मैनपुरी में आगरा रोड पर मानव सेवा चैरिटेबल ब्लड बैंक प्रस्तावित है। इसके लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया है। लाइसेंस देने से पहले प्रस्तावित ब्लड बैंक में व्यवस्थाओं की जांच के लिए केंद्रीय टीम बृहस्पतिवार को मैनपुरी पहुंची। इसमें केंद्रीय औषधि निरीक्षक सुरेश कलवानियां, सहायक आयुक्त औषधि आगरा मंडल डॉ. अखिलेश जैन और औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल शामिल थीं।
टीम ने प्रस्तावित ब्लड बैंक पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने रिफ्रेशमेंट एरिया में एसी लगवाने, साथ ही लैब का इंटीरियर बदलवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कुछ अन्य कमियों को दूर करने के लिए भी कहा। टीम ने बताया कि कमियों को दूर कराने के बाद एक बार फिर जांच की जाएगी। इसकी रिपोर्ट केंद्रीय अनुज्ञापन प्राधिकारी को भेजी जाएगी। रिपोर्ट के आधार ही लाइसेंस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
------
ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन मशीन लगवाने के दिए आदेश
केंद्रीय टीम ने प्रस्तावित ब्लड बैंक में निरीक्षण के दौरान मशीनों को लगवाने के आदेश दिए। दरअसल ब्लड बैंक में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट भी प्रस्तावित है। इससे संबंधित दो मशीनें केंद्रीय टीम को यहां नहीं मिलीं। इन दोनों मशीनों को मंगाकर स्थापित करने के आदेश दिए गए हैं।
केंद्रीय टीम ने प्रस्तावित ब्लड बैंक का निरीक्षण किया है। जो भी कमियां थीं उन्हें दूर कराने के आदेश दिए गए हैँ। इसके बाद दोबारा निरीक्षण कर इसकी जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट केंद्रीय अनुज्ञापन प्राधिकारी को भेेजी जाएगी।
उर्मिला अग्रवाल, औषधि निरीक्षक।