फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Central serious on black money matter

काले धन पर केंद्र गंभीर : हर्षवर्धन

Fri, 05 Jun 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, अागरा
ब्यूरो अमर उजाला, अागरा Updated Fri, 05 Jun 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
Central serious on black money matter

विज्ञापन
भाजपा महानगर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं को महासंपर्क अभियान को सफल बनाने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि मिस कॉल से लोग पार्टी के संपर्क में तो आ गए हैं लेकिन उन्हें विचारधारा और नीतियों के बारे में बताना होगा। ताकि वह सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जुड़ सकें। डा. हर्षवर्धन ने कहा कि मोदी सरकार की एक साल की उपलब्धियों को भी जन-जन तक पहुंचाना होगा। कहा कि कांग्रेस सरकार में सिर्फ घोटाले ही हुए। इसके विपरीत जब से भाजपा की सरकार आई है, हर क्षेत्र में देश तरक्की कर रहा है। उन्होंने विपक्षियों पर भी निशाना साधा। कहा कि तमाम देशों से भारत के संबंध पहले से बेहतर हुए हैं। स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जनधन आदि के प्रचार-प्रसार पर उन्होंने जोर दिया।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया ने पिछले दिनों मथुरा में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल टंडन ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सांसद चौधरी बाबूलाल, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, विधायक योगेंद्र उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष हरद्वार दुबे, प्रदेश मंत्री रामप्रताप सिंह चौहान, बेबीरानी मौर्य, ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष अशोक राना, महानगर अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद दुबे गामा, नवीन जैन, प्रमोद गुप्ता, अनिल चौधरी, डा. अवधेश रावत, बॉबी वर्मा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम संचालन दीपक खरे ने किया।

1300 करोड़ का टेलीस्कोप
केंद्रीय मंत्री डा. हर्षवर्धन ने बताया कि भारतीय वैज्ञानिक जल्द ही एक और कीर्तिमान बनाने वाले हैं। वे अमेरिका व कनाडा की मदद से 30 मीटर का टेलीस्कोप बनाने में लगे हैं। इससे हजारों किमी दूर की छोटी-छोटी चीज को आसानी से देखा जा सकेगा। इस टेलीस्कोप पर लगभग 1300 करोड़ लागत आएगी।

डेढ़ हजार से ज्यादा कानून खत्म किए
डा. हर्षवर्धन ने केंद्र को लोगों की सहूलियत वाली सरकार बताया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार बनने के साथ ही सभी मंत्रियों से आह्वान किया था कि वह अपने-अपने मंत्रालय में ऐसे कानूनों की सूची तैयार करें, जो अव्यावहारिक हैं। अंग्रेजों के समय के ऐसे ही लगभग डेढ़ हजार कानून को किनारे कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed