फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   central minister giriraj singh family escaped narrow on yamuna expressway in mathura

एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार होने से बचा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का परिवार

Fri, 16 Jun 2017 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 16 Jun 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
central minister giriraj singh family escaped narrow on yamuna expressway in mathura
गिरिराज स‌िंह
एक्सप्रेसवे के रास्ते नोएडा से आगरा की ओर जा रहा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का परिवार मथुरा के पास हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। हालांकि उनको ले जा रही कार खराब हो गई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने कार ठीक कराकर उन्हें गंतव्य तक भेजा।  
विज्ञापन


बताया गया है कि शुक्रवार को केंद्र सरकार में एमएसएमई मंत्रालय के राज्य मंत्री गिरिराज सिंह का परिवार कार से एक्सप्रेस-वे होकर निकला। नोएडा से आगरा की तरफ से आ रही कार सुरीर के पास गांव तेहरा के समीप एक कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियत्रिंत हो गई। 
विज्ञापन


कार के चालक राजेंद्र सिंह ने गाड़ी को संभालते हुए कार को पलटने से बचा लिया। फिर भी कार का एक्सल टेढ़ा होने पर कार रुक गई। घटना की सूचना प्रशासन को दी गई। इस पर आनन-फानन में सुरीर पुलिस और जेपी ग्रुप के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री के परिवार को बैठाने की व्यवस्था की गई। पुलिस ने कार मैकेनिक को बुलवाया और कार को सही कराया। ऐसे में करीब ढाई घंटे बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का परिवार अपने गंतव्य की तरफ बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed