फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   central hindi institute in agra has taught Hindi to 5000 students of 80 countries

80 देशों के 5000 छात्रों को हिंदी सिखा चुका है भारत का ये संस्थान

Thu, 14 Sep 2017 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Thu, 14 Sep 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
central hindi institute in agra has taught Hindi to 5000 students of 80 countries
केंद्रीय हिंदी संस्थान - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय हिंदी संस्थान दुनिया भर में हिंदी का व्यापक प्रसार कर रहा है। संस्थान से अब तक 80 देशों के 5000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिंदी सीखी है और वह अपने देशों में हिंदी का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। केंद्रीय हिंदी संस्थान के आगरा और दिल्ली केंद्र पर प्रतिवर्ष 30 से 40 देशों के विद्यार्थी हिंदी अध्ययन के लिए पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन


केंद्रीय हिंदी संस्थान ने देश के गैर हिंदी भाषी क्षेत्रों में हिंदी के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संस्थान के निदेशक नंदकिशोर पांडेय के मुताबिक 50 वर्षों से संस्थान में हिंदी शिक्षकों को प्रशिक्षित कर रहा है। अब तक संस्थान में एक लाख से अधिक हिंदी शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। 
विज्ञापन


प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत सहित देश के करीब सभी राज्यों में हिंदी का अध्यापन कर रहे हैं। कम बोली जाने वाली भाषाओं का संस्थान अध्येता कोर्स बना रहा है। 40 कोर्स का निर्माण किया जा रहा है। संस्थान के 48 शिक्षक विदेशों में अध्यापन कार्य कर चुके हैं। संस्थान की दो पीठ विदेशों में संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 वर्षों से प्रकाशित हो रही पत्रिका

केंद्रीय हिंदी संस्थान की पत्रिका गवेष्णा 50 वर्षों से प्रकाशित हो रही है। हिंदी शोध की प्रतिष्ठित पत्रिका के तौर पर इसकी पहचान है। साल में चार अंक प्रकाशित होते हैं। गत दो वर्षों से संस्थान में विदेशों में हिंदी पढ़ाने वाले शिक्षकों का रिफ्रेशर कोर्स शुरू किया गया है। मारीशस और श्रीलंका के शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।  

अरुणाचल व जम्मू में नए केंद्र खोलने की तैयारी

केंद्रीय हिंदी संस्थान अरुणाचल और जम्मू में नए केंद्र खोलने की तैयारी कर रहा है। इसका प्रस्ताव मानव संसाधन मंत्रालय को दे दिया गया है। संस्थान निदेशक डा. नंदकिशोर पांडेय के मुताबिक अनुमति मिलने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। इन दोनों स्थानों पर केंद्र खुलने से हिंदी का प्रचार-प्रसार और बढ़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed