फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   central government clear its stand on taj mahal in civil court agra

ताजमहल या तेजोमहालयः विवादों पर लगा विराम, केंद्र सरकार ने कोर्ट में दिया ये जवाब

Tue, 20 Feb 2018 05:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 20 Feb 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
central government clear its stand on taj mahal in civil court agra
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के मंदिर होने का दावा करने वाले लोगों को केंद्र सरकार ने जोर का झटका दिया है। ताजमहल बनाम तेजोमहालय केस में सिविल कोर्ट में सरकार की ओर से दाखिल जवाब में हर सवाल का जवाब दे दिया गया है। इससे सरकार की मंशा भी जाहिर हो गई है। 
विज्ञापन


साफ लग रहा है कि सरकार इस मुद्दे पर कोई विवाद नहीं चाहती है। पुरातत्व विभाग ने भी स्पष्ट कह दिया है कि यह संगमरमरी इमारत शाहजहां द्वारा बनवाया गया मकबरा है।
विज्ञापन


इतिहासकार पुरुषोत्तम नागेश ओक ने अपनी किताब में यह दावा किया था कि ताजमहल मंदिर है। इसके पक्ष में कई तर्क दिए थे। जैसे इमारत की संरचना मंदिर जैसी है, इस पर कई जगह शुभ चिन्ह स्वास्तिक भी बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस किताब से शुरू हुआ विवाद

central government clear its stand on taj mahal in civil court agra
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
कमल के फूल, कलश और त्रिशूल बने हैं। इस किताब के आने केबाद कई लोग कहने लगे कि यह इमारत शिव मंदिर है। इसका नाम तेजोमहालय बताया गया।

भाजपा के कई नेताओं ने भी इमारत को शिव मंदिर बताया। आगरा में सिविल कोर्ट में वाद भी दायर किया गया। तभी से सबकी नजर इस पर लगी थी कि केंद्र सरकार क्या जवाब देती है। सरकार ने कोर्ट से नोटिस जारी होने पर जवाब नहीं दिया तो सवाल और उठे। लेकिन अब जवाब दे दिया है।

तेजोमहालय के पक्ष में दावे

central government clear its stand on taj mahal in civil court agra
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
1- संगमरमर की बनी यह इमारत शिव मंदिर है, इसका असली नाम तेजोमहालय है।

2- इमारत में नीचे की तरफ का काफी हिस्सा बंद पड़ा है, इसे खोला जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी।

3- बंद पड़े हिस्सों को खोले जाने के साथ ही उनकी वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई जाए।

केंद्र सरकार के कोर्ट में जवाब

central government clear its stand on taj mahal in civil court agra
court - फोटो : demo
1--। यह इमारत मुगल बादशाह शहाजहां द्वारा अपनी बेगम मुमताज की याद में बनवाया गया मकबरा ताजमहल है।

2--। इसके लिए तमाम कानून मौजूद हैं, जिनमें स्पष्ट है कि कौन सा हिस्सा खोला जा सकता है, कौन सा नहीं।

3--। इसके लिए भी कानून मौजूद हैं जिनमें बताया गया है कि किस हिस्से की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी हो सकती है और किसकी नहीं।
 

शिवसेना करती है आरती

central government clear its stand on taj mahal in civil court agra
शिवसेना प्रमुख - फोटो : social media
शिवसेना सावन में ताजमहल की आरती करती है। शिवसैनिक इसे तेजोमहालय बताते हैं। सावन के प्रत्येक सोमवार को यमुना की तरफ से आरती की जाती है।

ताजमहल के अंदर मस्जिद मौजूद है। इसमें हर जुम्मा ( शुक्रवार) को नमाज पढ़ी जाती है। सैलानियों के लिए शुक्रवार को ताज बंद रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed