फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Center set for correction of mistakes in mark sheets

Agra News: अंक पत्रों की गलतियों में सुधार के लिए केंद्र निर्धारित

Sun, 11 Jun 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 11 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Center set for correction of mistakes in mark sheets
कासगंज। यूपी बोर्ड ने बोर्ड परीक्षार्थियों के अंकपत्र में व्याप्त गलतियों में सुधार करने के लिए विभाग ने केंद्र निर्धारित कर दिया है। पूरे जिले के परीक्षार्थियों के अंकपत्र की गलतियां इन्हीं केंद्रों पर दूर की जाएंगी। यूपी बोर्ड के सहायक सचिव के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति जिले में आएगी। जो 12 से 14 जून तक केंद्रों पर मौजूद रहकर गलतियों को दूर करने का कार्य करेंगी। बोर्ड परीक्षार्थियों को जारी किए जाने वाले अंक सह प्रमाणपत्र में परीक्षार्थी के नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि आदि में गलतियों को दूर करने के लिए परिषद की ओर से कार्यक्रम निर्धारित हो जाने के बाद विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। विभाग ने सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज केंद्र पर इसके लिए व्यवस्था की है।
विज्ञापन

परिषद की ओर से गलतियों को दूर करने के लिए सहायक सचिव संजीव कुमार शर्मा, प्रधान सहायक राजबाबू, कनिष्ठ सहायक आशीष कुमार पटेल को जिले के लिए नियुक्त किया है। तीन सदस्यीय यह टीम 12 से 14 जून तक जिले में रहकर गलतियों में सुधार करने का कार्य करेंगी।
विज्ञापन

अंक तालिकाओं में सुधार के लिए सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज को केंद्र निर्धारित किया है। इसी केंद्र पर पूरे जिले के परीक्षार्थियों की अंकतालिकाओं की गलतियों को दूर किया जाएगा। एसपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed