{"_id":"6519b333f47d4a5a440c6704","slug":"centenary-old-voters-were-honored-by-garlanding-them-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-5416-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शतायु प्राप्त वृद्ध मतदाताओं को माल्यार्पण कर किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शतायु प्राप्त वृद्ध मतदाताओं को माल्यार्पण कर किया गया सम्मानित
Sun, 01 Oct 2023 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 01 Oct 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधा वर्मा के निर्देशों पर अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर जिले में 100 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके मतदाताओं को बूथ लेबल अधिकारियों के माध्यम से उनके पोलिंग स्टेशन पर माल्यार्पण कराकर सम्मानित किया गया।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी डाॅ. वैभव शर्मा ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत शतायु प्राप्त 100 पूर्ण कर चुके वृद्ध मतदाताओं को सम्मानित कराया गया। मतदान के प्रति जनसामान्य में जनजागरुकता उत्पन्न करने के लिये भारत निर्वाचन आयोग द्वारा समय समय पर कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है।