Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Census preparations begin; population will be recorded digitally for the first time; enumerators will knock on doors with 33 questions; DigiDot will provide a unique identity for each household.

Agra News: जनगणना की तैयारी शुरू, पहली बार डिजिटल अवतार में दर्ज होगी आबादी, 33 सवालों के साथ प्रगणक खटखटाएंगे दरवाजा, डिजी डॉट से होगी हर घर की यूनिक पहचान

Wed, 25 Feb 2026 02:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Census preparations begin; population will be recorded digitally for the first time; enumerators will knock on doors with 33 questions; DigiDot will provide a unique identity for each household.
आगरा। जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कोरोना महामारी के कारण छह साल की देरी से हो रही यह गणना इस बार पारंपरिक कागजों के बजाय पूरी तरह डिजिटल होगी। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में तैयारियों की समीक्षा के बाद लोगों से सहयोग मांगा है।
विज्ञापन


डीएम अरविंद एम बंगारी ने बताया कि पहली बार जनगणना में हर घर को एक विशिष्ट डिजी डॉट टैग दिया जाएगा, जो भविष्य में मकान की डिजिटल पहचान बनेगा। पूरी प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण में घरों की गणना 22 मई से 20 जून तक चलेगी जिसमें मकानों की स्थिति और सुविधाओं की जानकारी ली जाएगी। द्वितीय चरण में जनगणना एक फरवरी 2027 से शुरू होगी, जिसमें परिवार के सदस्यों की विस्तृत जनसांख्यिकीय जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन


पोर्टल पर स्व-गणना का भी विकल्प

जनगणना के लिए प्रगणक घर-घर जाकर कुल 33 महत्वपूर्ण सवाल पूछेंगे। यदि नागरिक प्रगणक के आने का इंतज़ार नहीं करना चाहते, तो पोर्टल पर स्व-गणना का विकल्प भी है। दोनों चरणों के शुरू होने से 15 दिन पहले पोर्टल खोला जाएगा, जहां नागरिक स्वयं अपना और परिवार का विवरण दर्ज कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजी डॉट से इस तरह बदलेगा आपके घर का पता

डीएम के अनुसार जनगणना में पहली बार इस्तेमाल होने वाला डिजी डॉट एक डिजिटल नंबर या स्मार्ट टैग है। यह आपकी भौगोलिक स्थिति को घर के पते से जोड़ देगा। यह एक यूनिक डिजिटल आईडी होगी जो हर मकान को आवंटित की जाएगी। प्रगणक मोबाइल एप के जरिए घर की लोकेशन को लॉक करेंगे, जिससे मैप पर एक डिजिटल बिंदु (डॉट) बन जाएगा। इसमें अक्षांश और देशांतर का डेटा फीड होगा।

ये होंगे फायदे:
सटीक पहचान: भविष्य में एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और डाक सेवाओं को घर ढूंढने में आसानी होगी।
पारदर्शिता: एक ही मकान की दो बार गणना (डुप्लीकेसी) की गुंजाइश खत्म होगी।
योजनाओं का लाभ: बिजली, पानी और सीवर जैसी सुविधाओं की योजना में सटीक डेटा मिलेगा।

आगरा में आबादी का सफरनामा

वर्ष कुल जनसंख्या भवन
1981 18.7 लाख 3.2 लाख
1991 27.5 लाख 4.8 लाख
2001 36.2 लाख 6.1 लाख
2011 44.1 लाख 7.5 लाख

घर गणना में पूछ जाएंगे ये सवाल
मकान पक्का है, कच्चा है या खपरैल का?
घर में पीने के पानी की सुविधा (नल, हैंडपंप या अन्य) क्या है?
खाना बनाने के लिए एलपीजी, बिजली या लकड़ी में से किसका प्रयोग होता है?
परिवार के पास रेडियो, टीवी, लैपटॉप, इंटरनेट या वाहन उपलब्ध है या नहीं?
घर के भीतर शौचालय की व्यवस्था और उसका प्रकार।

---
सटीक जानकारी ही भविष्य की बेहतर योजनाओं का आधार है। नागरिक अपने और परिवार का पूर्ण विवरण देकर देश के विकास में भागीदार बनें।
अरविंद मल्लप्पा बंगारी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed