फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   celebrated the sharad purnima

शरद पूर्णिमा- घरों में बनाई गई खीर, की गई पूजा अर्चना

Fri, 30 Oct 2020 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
celebrated the sharad purnima
कासगंज में शरदपूर्णिमा के मौके पर कछला गंगाघाट पर गंगास्नान करते श्रद्घालु - फोटो : KASGANJ
कासगंज। शरद पूर्णिमा पर परंपरा के अनुरूप घरों में खीर बनाई गई और पूजा के कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने मंदिर में भी खीर का भोग लगाया और गंगाघाटों पर पहुंचकर गंगास्नान किया। शरद पूर्णिमा को लेकर लोगों के बीच उत्साह और भक्ति देखी गई।
विज्ञापन

सुबह के समय लोगों ने लहरा, कछला, कादरगंज गंगाघाटों पर पहुंचकर गंगास्नान किया। गंगास्नान कर श्रद्धालुओं ने दान पुण्य किया। यह सिलसिला दोपहर तक चलता रहा। मान्यता है कि शरदपूर्णिमा के दिन चंद्रमा की उज्जवल रोशनी से अमृत बरसता है। इसी परंपरा के चलते लोग रात्रि की बेला में चंद्रमा की रोशनी में खीर रखते हैं और पूजा अर्चना करते हैं। कई मंदिरों में शरदपूर्णिमा पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं आज शनिवार को भी मंदिरों में शरदपूर्णिमा के कार्यक्रम आयोजित होंगे और श्रद्धालु गंगास्नान करेंगे।
विज्ञापन

आरएसएस ने ऑनलाइन मनाया शरदपूर्णिमा पर्व
कासगंज। आरएसएस के स्वयं सेवकों ने शुक्रवार को शरदपूर्णिमा का पर्व मनाया। रात्रि 7:30 बजे आरएसएस के प्रांत कुटुंब प्रबोधन प्रमुख अंबिकाजी ने ऑनलाइन कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। आरएसएस के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस कार्यक्रम से जुड़े रहे। उद्बोधन के पश्चात परिवारों में खीर का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed