फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CEC to hear Metro tree cutting case today

Agra News: मेट्रो के पेड़ काटने पर सीईसी आज करेगा सुनवाई

Thu, 04 Dec 2025 02:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
CEC to hear Metro tree cutting case today
आगरा। मेट्रो काॅरिडोर के निर्माण के लिए यूपीएमआरसी ने एमजी रोड के डिवाइडर पर लगे पेड़ काट दिए थे। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद पर्यावरणविद डाॅ शरद गुप्ता ने सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी से शिकायत की। बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी इस मामले में सुनवाई करेगी। दिल्ली में सुबह 11:30 बजे यूपीएमआरसी से जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन

डाॅ. शरद गुप्ता ने बताया कि मेट्रो कॉरपोरेशन ने एमजी रोड के डिवाइडराें और पाथवे पर लगे पेड़ों को उखाड़ दिया। यहां पर नगर निगम ने वर्ष 2018-19 में पौधरोपण किया था। नगर निगम ने यहां हजारों पेड़ लगवाए थे, लेकिन वन विभाग के आंकड़ों में ही 489 पेड़ काटे गए हैं। यूपीएमआरसी इन पेड़ों को फूलदार पौधे बता रही है, जबकि डिवाइडर पर इन छह सालों में 15 से 20 फुट ऊंचे पेड़ तैयार हो चुके थे। अमर उजाला ने एमजी रोड पर बिना अनुमति के काटे गए पेड़ों के मामले में खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने वन विभाग से आपत्ति जताई। पूर्व मेयर और अब राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भी इस मामले में टीटीजेड चेयरमैन मंंडलायुक्त और नगर निगम आयुक्त को अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी। सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी में डॉ. शरद गुप्ता ने शिकायत की, जिस पर बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11:30 बजे सुनवाई होनी है। यह मामला सुप्रीम कोर्ट के सामने रखने से पहले सीईसी सदस्य सुनवाई करके पूरा ब्योरा तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed