फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CDO was impressed after seeing the Panchayat building of Alipur Kheda

आलीपुर खेड़ा का पंचायत भवन देख प्रभावित हुए सीडीओ

Sun, 01 May 2022 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
CDO was impressed after seeing the Panchayat building of Alipur Kheda
मैनपुरी। रविवार को मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ग्राम पंचायत आलीपुर खेड़ा पहुंचे। यहां पंचायत भवन देखकर वह प्रभावित हुए। उन्होंने अन्य ग्राम प्रधानों को भी पंचायत भवन को बेहतर बनाने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय और गोशाला के लिए चिह्नित भूमि भी देखी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत आलीपुर खेड़ा में ग्राम प्रधान संतप्रकाश स्वर्णकार और पंचायत सचिव एकता राजपूत द्वारा पंचायत भवन का निर्माण कराया गया है। जिले में बनाए गए पंचायत भवन में से ये सबसे बेहतर है। लखनऊ सचिवालय स्थित सभागारों की तरह ही यहां सभागार बनाया गया है। सीडीओ ने सभागार को देखा तो प्रभावित नजर आए। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवालय ग्राम पंचायत और ग्राम प्रधान का कार्यालय है। प्रधान को प्रयास करना चाहिए कि ये बेहतर से बेहतर बनें। उन्होंने पंचायत भवन परिसर में संचालित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां शौचालयों की मरम्मत का कार्य चल रहा था। सीडीओ ने अस्थाई गोशाला के चिह्नित जमीन का निरीक्षण किया। प्रधान संतप्रकाश ने गोशाला का बेहतरी से संचालन करने का आश्वासन दिया। प्रधान ने 25 क्विंटल भूसा गोवंशों के लिए देने की स्वीकृति दी। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्रम एवं रोजगार पीसी राम, प्रभारी बीडीओ बृजेश अवस्थी, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिलीप अवस्थी, पशुधन प्रसार अधिकारी आदेश कुमार दुबे, सहायक विकास अधिकारी पंचायत करन सिंह, पंचायत सचिव एकता राजपूत, पंचायत सहायक कनक राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed