फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CCTV footage of car accident surfaced, police is investigating

कार हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, पुलिस कर रही जांच

Tue, 31 May 2022 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
CCTV footage of car accident surfaced, police is investigating
आगरा। बिचपुरी मार्ग पर अमरपुरा के पास रविवार सुबह कार ने चार लोगों को टक्कर मार दी थी। हादसे में दो की मौत हो गई थी। वहीं दो घायल हो गए थे। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर है। उधर, पुलिस ने जांच की तो हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। यह इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह छह बजे हादसा हुआ था। अमरपुरा निवासी डीजे संचालक पप्पू, शंकर लाल, सचिन और कैलाशी घर से टहलने निकले थे। वह खोखे के पास खड़े थे। तभी एक कार ने टक्कर मार दी थी। पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि शंकरलाल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। तीसरे घायल सचिन की हालत भी गंभीर बनी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि लोगों ने कार चालक को पकड़ा था। वह नाबालिग निकला। उसके पास लाइसेंस भी नहीं था। घटनास्थल के पास एक सीसीटीवी कैमरा लगा है। इसमें कार जाती नजर आई है। उसकी स्पीड भी अधिक है। एक युवक बाइक खड़ी कर रहा था। पप्पू खोखे के पास खड़े थे। तभी कार आती है। दोनों को टक्कर मारती है। दोनों दूर जाकर गिरते हैं। भगाने के चक्कर में दो और लोग चपेट में आ जाते हैं। आसपास के लोग मौके पर आ जाते हैं। चालक और उसके साथ दो लोगों को पकड़ लेते हैं। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed