{"_id":"69213720c5a4ed01390ca3d6","slug":"cctv-footage-exposes-house-breaking-gang-in-agra-5-arrested-with-cash-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सीसीटीवी से हुई पहचान, पुलिस ने पांच शातिर किए गिरफ्तार...कारनामे ऐसे सुनकर चकर जाएगा दिमाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीसीटीवी से हुई पहचान, पुलिस ने पांच शातिर किए गिरफ्तार...कारनामे ऐसे सुनकर चकर जाएगा दिमाग
Sat, 22 Nov 2025 09:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 22 Nov 2025 09:38 AM IST
सार
आगरा पुलिस ने ऐसे गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो दिन में रेकी करने के बाद रात को घरों में चोरी करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक ऑटो, दो मोटर साइकिल और करीब 72 हजार की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना सदर क्षेत्र में बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गैंग को पुलिस ने सोओडी ग्राउंड के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घरों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से चोरों की पहचान की थी। गैंग के पांचों सदस्यों से एक ऑटो, दो मोटर साइकिल और करीब 72 हजार की नकदी बरामद की है।
सदर एसीपी इमरान अहमद ने बताया कि इस गैंग के बिंदू कटरा के नगला जस्सा निवासी अमित उर्फ डकैत, सौरव और उदय नगर कॉलोनी निवासी पंकज तीनों मिलकर मोटरसाइकिल पर घूम-घूम कर बंद मकानों की रेकी करते हैं। इसके बाद उनमें चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं।
इसी गैंग ने देवरी रोड श्यामगली निवासी संतोष कुमार के घर से 30 अक्तूबर की बीती रात को निशाना बनाया था। संतोष कुमार के पिता का 19 अक्तूबर को निधन हुआ था उसी दिन से उनका परिवार पास में ही पैतृक घर में सोने के लिए जाता था। वह 30 अक्तूबर की सुबह घर लौटे तो उन्हें घर के गेट का ताला टूटा मिला था। कमरों में सामना बिखरा पड़ा था। उनसे लाखों के जेवर और करीब 25 हजार की नकदी गायब थी।
विज्ञापन
दूसरी घटना भी इसी गैंग ने आठ नवंबर को मोहन सिंह मार्ग उखर्रा निवासी सोहन सिंह के घर को निशाना बनाया था। घर में सोहन सिंह और उनकी साली रहती है। साली दस दिन पहले नेपाल चली गई थी। सोहन सिंह सात नवंबर को शाम नौकरी पर चले गए थे। बंद मकान देखकर गैंग ने चेारी की वारदात को अंजाम दिया। उनकी अलमारी से पांच लाख की नकदी के साथ जेवर ले गए।
एसीपी ने बताया बताया कि तीनों ने चोरी के रुपयोें को नगला परसोती निवासी प्रमोद को दे दिया था। चोरी में मिलों जेवर को बेचने के लिए डिफेंस स्टेट निवासी अक्षय कपूर को बेचने के लिए दे दिया था। कुछ दिन बाद प्रमोद से रुपये वापस लेकर बांट लिए थे।