{"_id":"5c7e366dbdec22146e0f8b2a","slug":"cctv-footage-during-up-board-exams-2019-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरों में कैद नकलविहीन यूपी बोर्ड परीक्षा का 'सच', 50 कॉलेजों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरों में कैद नकलविहीन यूपी बोर्ड परीक्षा का 'सच', 50 कॉलेजों को नोटिस
Tue, 05 Mar 2019 02:12 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 05 Mar 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
up board 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की नकल विहीन परीक्षा की पोल स्कूलों की सीडी खोल रही है। शिक्षा विभाग की पड़ताल में 50 कालेजों में गड़बड़ी दिखी है। शिक्षा विभाग की टीम को इन कालेजों में नकल कराए जाने की आशंका है। सभी कालेजों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
सात फरवरी से शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षाएं 184 सेंटरों पर कराई गई। दो मार्च को संपन्न हुई परीक्षा में 84 नकलची आगरा में पकड़े गए। परीक्षा संपन्न होने के बाद सभी 184 सेंटरों से पैन ड्राइव में सीसी कैमरे की रिकॉर्डिंग मंगाई गई।
शिक्षा विभाग की टीम ने सभी कॉलेजों की कैमरे की रिकॉर्डिंग की पड़ताल की। इनमें 50 कालेजों में परीक्षा के दौरान हालात संदिग्ध नजर आई है। इनमें कुछ कॉलेजों में बच्चे नकल करते दिख रहे हैं। किसी की पेन ड्राइव खाली है, कुछ ने एक-दो कमरे की ही रिकॉर्डिंग भेजी है।

अगले साल के लिए डिबार हो सकते हैं कॉलेज
कुछ ऐसे भी कॉलेज हैं, जिनमें कक्ष निरीक्षक बार-बार परीक्षार्थियों के पास पहुंच रहे हैं, सीसी कैमरे की रिकॉर्डिंग साफ नहीं है। इस तरह के 50 कॉलेज चिह्नित करते हुए इनको नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। इनमें से अभी तक चार कॉलेजों ने ही जवाब दिया है, जिनमें तकनीकी खराबी बताई है।
परीक्षा में जिन कॉलेजों की सीसी रिकार्डिंग में गड़बड़ी नजर आई है, ऐसे कॉलेजों पर गाज गिर सकती है। इनको अगले साल सेंटर की सूची से बाहर रखा जा सकता है। अभी शिक्षा विभाग की टीम कालेज संचालकों के जवाब का इंतजार कर रही है।
डीआईओएस रविंद्र सिंह ने कहा कि करीब 50 सेंटरों की सीसी कैमरे की रिकॉर्डिंग में गड़बड़ी पाई गई है। परिस्थितियां संदिग्ध हैं, इन सभी सेंटर संचालकों से जवाब मांगा गया है। इनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए शासन को भेजा जाएगा।