{"_id":"69a4fc07c29320c453026a6a","slug":"cctv-exposes-theft-at-medical-store-kiosk-operator-booked-in-agra-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: मेडिकल स्टोर से तीन महीने में गायब हो गए 80 हजार रुपये, सीसीटीवी देखा तो उड़ गए मालिक के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: मेडिकल स्टोर से तीन महीने में गायब हो गए 80 हजार रुपये, सीसीटीवी देखा तो उड़ गए मालिक के होश
Mon, 02 Mar 2026 08:25 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 02 Mar 2026 08:25 AM IST
सार
मेडिकल स्टोर के गल्ले से तीन माह में 70-80 हजार रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खोखा संचालक और उसके भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद चोर। (स्रोत-वीडियोग्रेवी)
- फोटो : स्रोत: सीसीटीवी फुटेज
विस्तार
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में खोखा संचालक अपने भाई की मदद से मेडिकल स्टोर के गल्ले से रुपये चोरी कर रहा था। सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखने के बाद मेडिकल स्टोर स्वामी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
नरीपुरा निवासी धर्मेंद्र सागर की मोहल्ले के चौराहे पर सागर मेडिकल नाम से दुकान है। दुकान के पास ही मोहल्ले मोहल्ले के रोहित का खोखा है। धर्मेंद्र ने बताया कि वह तीन माह से आगरा से बाहर थे। दुकान पर कर्मचारी बैठ रहा था। रोजाना दुकान के गल्ले से रुपये चोरी हो रहे थे।
सीसीटीवी रिकाॅर्डिंग से पता चला कि कर्मचारी के किसी काम से दुकान से इधर-उधर जाने पर रोहित दुकान के गल्ले से चोरी करता था। उसका भाई इस दौरान निगरानी करता था। आरोपी 3 माह में 70 से 80 हजार रुपये चोरी कर चुके हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।