फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CCTV Exposes Burglary: Thief Arrested for Stealing Jewellery from Locked House in Agra

UP: बंद घर के ताले तोड़ लाखों के जेवर चोरी, सीसीटीवी से पहचान लिया चोर; घरवालों की मदद से पुलिस ने दबोचा शातिर

Mon, 04 May 2026 11:44 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 04 May 2026 11:44 AM IST
सार

आगरा में बंद घर के ताले तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी चोरी करने वाले आरोपी को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से चोरी का सामान बरामद कर उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
CCTV Exposes Burglary: Thief Arrested for Stealing Jewellery from Locked House in Agra
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के थाना सदर के शहीद नगर में बंद घर में घुसकर चोर ने लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर ली। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। परिजनों ने आरोपी को पहचान लिया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी किए गए जेवर बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी घटना हो गई थी। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि शहीद नगर निवासी हरी कुमार भारद्वाज ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि एक मई को वह पत्नी के साथ राजाखेड़ा गए थे और घर पर उनका पुत्र मयंक अकेला था। सुबह करीब 8:30 बजे मयंक कोचिंग गया और दोपहर 3:10 बजे लौटने पर उसने एक एक युवक को घर से निकलते देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंदर जाकर देखा तो अलमारी व लॉकर टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिया। जिसमें आरोपी थैले में सामान ले जाता दिख रहा है। पीड़ित के अनुसार 70 हजार रुपये नकद, सोने की चूड़ियां, चेन, अंगूठियां, सेट, नथ, बाली और करीब 1 किलो चांदी का सामान चोरी हुआ था।
विज्ञापन

पीड़ित ने सीसीटीवी के आधार पर जानकारी की तो आरोपी के ताजगंज के पाक टोला पुलिया के पास रहने का पता चला। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपी को ढूंढ़कर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी का माल और 530 रुपये बरामद हुए हैं। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जहां से उसे जेल भेजा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed