{"_id":"6a0cd55463a7531bbb0bbee4","slug":"cctv-cameras-and-life-jackets-are-mandatory-at-swimming-pools-agra-news-c-25-1-mbd1042-1064076-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तरण तालों पर सीसीटीवी कैमरे और लाइफ जैकेट अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तरण तालों पर सीसीटीवी कैमरे और लाइफ जैकेट अनिवार्य
विज्ञापन
आगरा। बिचपुरी स्थित शाही गांव में बने तेवतिया वाटर पार्क में रविवार को आठ साल के मासूम की डूबने से मौत के बाद जिला प्रशासन ने स्वीमिंग पूल और वाटर पार्क में सीसीटीवी कैमरे लगवाना और लाइफ जैकेट रखना अनिवार्य किया है। साथ ही 52 स्वीमिंग पूल संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। सात दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त कर पंजीयन कराने के निर्देश दिए हैं।
बिचपुरी रोड पर आधा दर्जन अवैध वाटर पार्क संचालित हैं। जिले में इनकी संख्या 20 से अधिक है। इन स्थानों पर भूगर्भ जल का अत्यधिक दोहन किया जा रहा है। सुरक्षा कर्मियों से लेकर सीसीटीवी कैमरे, लाइफ जैकेट जैसे सुरक्षा इंतजाम भी नहीं हैं। रविवार को तेवतिया वाटर पार्क में हुए हादसे के बाद डीएम मनीष बंसल ने स्वीमिंग पूल और वाटर पार्क संचालकों को मानक पूर्ण करने के लिए सात दिन की मोहलत दी है। डीएम ने बताया कि 52 स्वीमिंग पूल को नोटिस भेजे हैं। भूगर्भ जल टास्क फोर्स से जांच कराई जाएगी। प्रदूषण व अन्य मानकों का सत्यापन होगा। बिना मानक और पंजीकरण संचालित स्वीमिंग पूल और वाटर पार्क बंद कराए जाएंगे।
चोरी से लेकर छेड़छाड़ तक की घटनाएं
- रुनकता, शाही, थापी, इटौरा, रोहता, बिचपुरी, पनवारी आदि गांव से लेकर कुबेरपुर तक अवैध रूप से संचालित वाटर पार्क मानकों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी से लेकर भूगर्भ जल, प्रदूषण व अन्य विभाग आंखे मूंदे हुए हैं।