Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CCTV camera footage was found but attackers were not caught police remained empty handed

Agra: सीसीटीवी कैमरों के फुटेज तो मिले, नहीं पकड़े गए हमलावर; इन दो वारदातों में पुलिस खाली हाथ

Sat, 21 Dec 2024 10:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Dec 2024 10:30 AM IST
सार

आगरा के ईदगाह में ढाबा संचालक को गोली मार दी गई, वहीं शाहगंज में हलवाई के गार्ड पर हमला हुआ। दोनों ही घटनाओं में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज तो मिल गए, लेकिन फिर भी पुलिस खाली हाथ है। 
 

विज्ञापन
CCTV camera footage was found but attackers were not caught police remained empty handed
ढाबे पर फायरिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के शाहगंज में हलवाई की दुकान के बाहर सुरक्षा में तैनात गार्ड पर तीन बदमशों ने हमला बोला था। ईदगाह में खाना नहीं बनाने पर ढाबा संचालक पर गोली चलाई थी। दोनों घटनाओं में पुलिस को आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, लेकिन आरोपी अब तक हाथ नहीं आ सके हैं।
विज्ञापन


 
Trending Videos

शिवाजी नगर में भगत हलवाई की दुकान है। मंगलवार रात को गार्ड मानिकचंद ड्यूटी पर थे। रात तकरीबन सवा दो बजे एक बाइक पर चार बदमाश आए थे। उनके हाथों में हथियार भी थे। उन्होंने गार्ड पर हमला बोला था। गार्ड भिड़ गया था। एक बदमाश से लोहे की राॅड छीन ली थी। इस पर बदमाश भाग गए थे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। मामले में पुलिस फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश में लगी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बुधवार रात को ढाबे पर खाना खाने आए मथुरा की नंबर की कार में सवार 4 युवकों ने संचालक जीतू और कर्मचारियों पर हमला बोला था। उनके साथ मारपीट की थी। खाना बनाकर नहीं देने पर संचालक को गोली मार दी थी। एसीपी सदर विनायक भाेसले ने बताया कि मामले में टीम लगी है। कुछ सुराग मिले हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed