{"_id":"69249c0a12306eae870b1295","slug":"cc-road-will-be-constructed-on-chahka-gunar-nagla-kalua-road-kasganj-news-c-175-1-agr1054-139920-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: चहका गुनार- नगला कलुआ मार्ग पर बनेगी सीसी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: चहका गुनार- नगला कलुआ मार्ग पर बनेगी सीसी सड़क
Mon, 24 Nov 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सहावर के गांव चहका गुनार-नगला कलुआ में जर्जर मार्ग की मरम्मत कराने के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। 7.70 लाख रुपये की धनराशि से लोक निर्माण विभाग सड़क का निर्माण कराएगी। जिससे इस मार्ग से निकलने वाले लोगों को आने-जाने में सहूलियत होगी।
गांव चहका गुनार से नगला कलुआ की ओर जाने वाला मार्ग काफी समय से जर्जर हाल में है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे हैं। इनके बीच फंसकर दोपहिया वाहन व ई-रिक्शार पलट जाते है। इससे लोग गिरकर चोटिल हो जाते है। सड़क क्षतिग्रस्त हो जाने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत होती हैं। ग्रामीण रामसेवक, राकेश, गुड्डु ने बताया कि सड़क काफी दिनों से खराब पड़ी है। इसके निर्माण के लिए जनप्रतिनिधि व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मांग की गई। इसके बाद पीडब्लूडी ने 7.70 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन से स्वीकृति मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़क का निर्माण किया जाएगा। अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने बताया कि चहका गुनार- नगला कलुआ मार्ग पर सीसी सड़क के निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण शुरू किया जाएगा।