फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CBSE Result of agra can be check here

सीबीएसई 12वीं: आगरा में शिवानी गौतम सबसे आगे

Sun, 28 May 2017 01:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा Updated Sun, 28 May 2017 01:08 PM IST
विज्ञापन
CBSE Result of agra can be check here
शिवानी गौतम - फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) 12वीं का परीक्षा परिणाम रविवार 28 मई को सुबह ही घोषित हो गया। आगरा में 9912 छात्र बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे थे। पहले परिणाम शाम तक आने की उम्मीद थी लेकिन सीबीएसई ने सुबह ही रिजल्ट देकर सभी को चौंका दिया। 
विज्ञापन


अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार आगरा के सिंपकिंस पब्लिक स्कूल की छात्रा शिवानी गौतम 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं में सबसे आगे हैं। वहीं आगरा के आलसेंट स्कूल के छात्र रवि गुप्ता 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद में टाइनी टॉट्स इंटर कालेज के छात्र सचिन भारद्वाज ने 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया है। वहीं मैनपुरी में बेबर के आयुष गुप्ता ने जिले में पहला स्‍थान प्राप्त किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सीबीएसई 12वीं की परीक्षा नौ मार्च से 29 अप्रैल तक हुईं। सीबीएसई के आगरा समन्वयक रामानंद चौहान के मुताबिक, आगरा में 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 9,974 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 9,912 ने परीक्षा दी। शैक्षणिक सत्र 2015-16 में जिले का परिणाम अपेक्षाकृत खराब रहा था। महज 70 फीसदी परीक्षार्थी ही उत्तीर्ण हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed